कान्ये वेस्ट का नई दिल्ली शो स्थगित, वैश्विक तनाव के चलते नई तारीख का ऐलान

Click to start listening
कान्ये वेस्ट का नई दिल्ली शो स्थगित, वैश्विक तनाव के चलते नई तारीख का ऐलान

सारांश

कान्ये वेस्ट के नई दिल्ली शो को वैश्विक तनाव के चलते स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख 23 मई 2026 निर्धारित की गई है। जानें इसके पीछे की वजहें और फैंस के लिए क्या है खास।

Key Takeaways

  • कान्ये वेस्ट का कॉन्सर्ट अब 23 मई 2026 को होगा।
  • सुरक्षा चिंताओं के कारण शो को स्थगित किया गया है।
  • पहले खरीदे गए टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे।
  • अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ने के कारण कई कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं।
  • फैंस की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

लॉस एंजेल्स, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। विश्वभर में प्रसिद्ध संगीतकारों के कॉन्सर्ट का इंतजार फैंस बड़ी उत्सुकता से करते हैं। जब कोई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भारत में प्रदर्शन करने वाला होता है, तो उत्साह और भी अधिक बढ़ जाता है। ऐसा ही उत्साह अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट के नई दिल्ली में होने वाले शो को लेकर था, लेकिन अब इस शो को टालने का निर्णय लिया गया है और इसे मई 2026 को आयोजित करने की बात कही जा रही है।

फैंस कान्ये वेस्ट के कॉन्सर्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन आयोजकों का कहना है कि यह निर्णय सुरक्षा और वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति और क्षेत्रीय तनाव के मद्देनजर नई दिल्ली में होने वाला शो अब 23 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वक्त दुनिया के कई क्षेत्रों में राजनीतिक और सैन्य तनाव बढ़ा हुआ है, इसलिए आयोजकों ने यह निर्णय लिया है कि शो को कुछ समय के लिए स्थगित करना उचित है।

कान्ये वेस्ट ने अपने पोस्ट में कहा कि सबसे बड़ी प्राथमिकता फैंस और उनकी पूरी टीम की सुरक्षा है। उन्होंने खासकर उन लोगों का उल्लेख किया जो विभिन्न देशों से भारत आकर इस कॉन्सर्ट का अनुभव करने की योजना बना रहे थे। जिन लोगों ने पहले से टिकट खरीदे हैं, उनकी टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगी और उन्हें फिर से टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने अपने फैंस का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि वे उनकी समझदारी और समर्थन की सराहना करते हैं।

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब दुनिया के कई हिस्सों में राजनीतिक और सैन्य तनाव तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले की योजना बनाई, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव काफी बढ़ गया है और कई देशों में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

इसी वजह से कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और यात्राओं पर भी प्रभाव पड़ा है। आयोजकों का मानना है कि जब तक हालात थोड़े स्थिर नहीं हो जाते, तब तक बड़े स्तर के आयोजनों को टालना ही बेहतर है। इसलिए नई दिल्ली में होने वाले कान्ये वेस्ट के कॉन्सर्ट की तारीख भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Point of View

NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

कान्ये वेस्ट का शो कब आयोजित होगा?
कान्ये वेस्ट का शो अब 23 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
क्या पहले खरीदे गए टिकट मान्य रहेंगे?
जी हां, जिन लोगों ने पहले से टिकट खरीदे हैं, उनकी टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगी।
इस शो को स्थगित करने का कारण क्या है?
इस शो को स्थगित करने का कारण मौजूदा अंतरराष्ट्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताएं हैं।
कान्ये वेस्ट ने कब इस बारे में जानकारी दी?
कान्ये वेस्ट ने इस बारे में जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की।
क्या इस निर्णय से अन्य कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा है?
जी हां, इस निर्णय से कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और यात्राओं पर भी प्रभाव पड़ा है।
Nation Press