कपिल शर्मा ने असफलता को सफलत में बदला: एक प्रेरणादायक कहानी

Click to start listening
कपिल शर्मा ने असफलता को सफलत में बदला: एक प्रेरणादायक कहानी

सारांश

कपिल शर्मा की यात्रा असफलता से सफलता की ओर प्रेरणादायक है। उनके पहले ऑडिशन में असफलता ने उन्हें और मजबूत बनाया। जानिए कैसे उन्होंने अपने सपनों को सच किया।

Key Takeaways

  • असफलता से सफलता का सफर प्रेरणादायक है।
  • कपिल ने अपने संघर्षों से कामयाबी पाई।
  • टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहचान बनी।
  • कड़ी मेहनत ने उन्हें कॉमेडी किंग बना दिया।
  • कपिल ने डिप्रेशन को मात दी और वापसी की।

मुंबई, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। असफलता को कामयाबी की पहली सीढ़ी माना जाता है, और इस सिद्धांत को सच साबित किया है कपिल शर्मा ने। आज, वह देश के सबसे प्रमुख कमीडियन माने जाते हैं, पर उनके सफर की शुरुआत इतनी सरल नहीं थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस शो ने उन्हें स्टार बनाया, उसी के पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। यह छोटी सी असफलता उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी और उन्होंने अपने परिश्रम से अपनी किस्मत को बदल दिया।

2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे कपिल शर्मा एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता पंजाब पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे और मां एक गृहिणी हैं। बचपन में कपिल का जीवन सामान्य था, लेकिन 1997 में उनके पिता को कैंसर हो गया, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। 2004 में पिता की मृत्यु ने परिवार को झकझोर दिया। इस कठिन समय में कपिल ने हार नहीं मानी और छोटी उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने कभी पीसीओ में काम किया तो कभी कपड़ा मिल में नौकरी की, और जगरातों में भजन गाकर भी पैसे कमाए।

कपिल का सपना कॉमेडियन बनने का नहीं, बल्कि सिंगर बनने का था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कॉलेज के दिनों में उन्होंने कॉमेडी में हाथ आजमाना शुरू किया और फिर प्रसिद्ध शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के लिए ऑडिशन दिया। अमृतसर में हुए पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। यह उनके लिए बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दोस्तों के कहने पर वह दिल्ली गए और एक बार फिर ऑडिशन दिया। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और 2007 में वह इस शो के विजेता बन गए। उन्हें 10 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली, जिससे उन्होंने अपनी बहन की शादी कराई।

इस जीत के बाद कपिल के करियर ने रफ्तार पकड़ ली। उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' के कई सीजन जीते और धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इसके बाद 2013 में उनका शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू हुआ, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि कपिल घर-घर में पहचाने जाने लगे और उन्हें 'कॉमेडी किंग' कहा जाने लगा।

इसके बाद उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' के माध्यम से अपनी सफलता को और बढ़ाया। इस शो में देश-विदेश के बड़े सितारे आए, जिनका दिल कपिल ने अपने मजेदार संवादों से जीता। उनके काम के लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कार भी मिले, जिनमें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स शामिल हैं।

कपिल ने फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 2015 में उन्होंने 'किस किसको प्यार करुं' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह 'ज्विगाटो' जैसी फिल्मों में भी नजर आए, जहां उनके अभिनय की सराहना हुई।

हालांकि, उनके जीवन में मुश्किल दौर भी आया। एक समय ऐसा भी था जब वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे और काम से ब्रेक लेना पड़ा, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और एक बार फिर मजबूत वापसी की।

Point of View

और यह सबक है सभी के लिए कि कठिनाइयों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए।
NationPress
02/04/2026

Frequently Asked Questions

कपिल शर्मा का जन्म कब हुआ?
कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ।
कपिल शर्मा ने किस शो से अपनी पहचान बनाई?
कपिल शर्मा ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपनी पहचान बनाई।
कपिल शर्मा की सबसे प्रसिद्ध कॉमेडी शो कौन सा है?
कपिल शर्मा का सबसे प्रसिद्ध कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' है।
कपिल शर्मा ने फिल्मों में कब कदम रखा?
कपिल शर्मा ने 2015 में 'किस किसको प्यार करूं' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा।
कपिल शर्मा ने कौन से पुरस्कार जीते हैं?
कपिल शर्मा को इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स सहित कई पुरस्कार मिले हैं।
Nation Press