26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'कहीं प्यार न हो जाए' के 25 साल पूरे हो गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'कहीं प्यार न हो जाए' के 25 साल पूरे हो गए?

सारांश

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कहीं प्यार न हो जाए' ने 25 साल का सफर पूरा किया है। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इस अवसर पर फिल्म की यादें साझा की। आइए जानते हैं फिल्म के प्रमुख किरदारों और इसकी कहानी के बारे में।

मुख्य बातें

फिल्म 'कहीं प्यार न हो जाए' ने 25 साल पूरे किए।
जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें साझा की।
सलमान खान और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
फिल्म का गाना 'ओ प्रिया, ओ प्रिया' आज भी लोकप्रिय है।
यह फिल्म अमेरिकी फिल्म 'द वेडिंग सिंगर' की रीमेक है।

मुंबई, 17 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कहीं प्यार न हो जाए' ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। सोमवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के कुछ सीन की क्लिप साझा की और लिखा, "फिल्म 'कहीं प्यार न हो जाए' के 25 साल पूरे।"

यह फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन मुरलीमोहन राव ने किया था। इसमें जैकी श्रॉफ के साथ-साथ सलमान खान, रानी मुखर्जी, पूजा बत्रा, कश्मीरा शाह, रवीना टंडन और इंदर कुमार जैसे प्रमुख कलाकार शामिल थे।

फिल्म के गाने और उसकी कहानी ने दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया था। विशेष रूप से फिल्म का गाना 'ओ प्रिया, ओ प्रिया' आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है।

फिल्म में सलमान खान ने प्रेम का किरदार निभाया था, और यह फिल्म अमेरिकी फिल्म 'द वेडिंग सिंगर' की रीमेक है। कहानी प्रेम (सलमान खान) और रानी मुखर्जी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सलमान को रानी से प्यार हो जाता है, हालाँकि रानी की सगाई पहले ही हो चुकी होती है।

हालाँकि, जैकी ने फिल्म में एक सहायक भूमिका निभाई, लेकिन उन्होंने अपने अद्भुत अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा।

जैकी श्रॉफ की कई अन्य फिल्में और सीरीज हाल ही में रिलीज हुई हैं, और कुछ आने वाली हैं। वे पहले उनकी सीरीज 'हंटर-2' और अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी-द-ग्रेट' में नजर आ चुके हैं। जल्द ही, वे समीर विद्वांस की आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' में भी दिखाई देंगे।

इस फिल्म में जैकी के अलावा, नीना गुप्ता, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंट्री केडिया और किशोर अरोड़ा द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

इसकी कहानी और गाने दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'कहीं प्यार न हो जाए' कब रिलीज हुई थी?
यह फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी।
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं किसने निभाई थीं?
फिल्म में सलमान खान , रानी मुखर्जी , और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
फिल्म का प्रसिद्ध गाना कौन सा है?
फिल्म का गाना 'ओ प्रिया, ओ प्रिया' आज भी बहुत प्रसिद्ध है।
फिल्म का निर्देशन किसने किया था?
इस फिल्म का निर्देशन मुरलीमोहन राव ने किया था।
जैकी श्रॉफ की हालिया फिल्म कौन सी है?
जैकी श्रॉफ जल्द ही 'तू मेरी मैं तेरा' में नजर आएंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले