8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मेरे किरदार ने 'मंडला मर्डर्स' में कॉमेडी का तड़का लगाया? : शरत सोनू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मेरे किरदार ने 'मंडला मर्डर्स' में कॉमेडी का तड़का लगाया? : शरत सोनू

सारांश

अभिनेता शरत सोनू ने अपनी भूमिका में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने किरदार के ह्यूमर को प्राकृतिक बनाए रखा और शो की कास्ट के साथ काम करने का मजा लिया। जानें उनके अनुभव और सेट पर की गई कठिनाइयों के बारे में।

मुख्य बातें

शरत सोनू ने अपने किरदार में ह्यूमर को प्राकृतिक रखा।
सेट का माहौल और सहयोगी कलाकारों का तालमेल महत्वपूर्ण था।
गंभीर कहानियों में कॉमेडी का तड़का दर्शकों को पसंद आया।
अभिनेताओं ने सेट पर वास्तविकता का अनुभव किया।
वाणी कपूर और वैभव राज गुप्ता के साथ काम करना मजेदार था।

मुंबई, 2 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। सीरीज 'मंडला मर्डर्स' में एसएचओ प्रमोद की भूमिका निभा रहे अभिनेता शरत सोनू ने कहा है कि उन्हें अपने किरदार का ह्यूमर (मजाकिया अंदाज) बहुत पसंद आया है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती मेरे लिए यह थी कि मजाकिया अंदाज को बहुत दिखावटी या बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाना था।

उन्होंने कहा, "कॉमेडी करते समय ऐसा हो सकता है कि एक्टिंग ज्यादा बनावटी या बढ़ा-चढ़ाकर लगे। लेकिन वर्कशॉप और गोपी सर की सलाह से मैं उसे नेचुरल बनाए रख सका। सीन को बार-बार करना थोड़ा बोरिंग लगता था, लेकिन सेट का माहौल इतना अच्छा था कि कभी थकान या परेशानी महसूस नहीं हुई।"

जब उनसे पूछा गया कि एक गंभीर और डार्क थ्रिलर में कॉमिक किरदार निभाते हुए उन्होंने भावनाओं को कैसे नियंत्रित किया, तो उन्होंने कहा, "सच कहूं तो मुझे खुद को गंभीर या उदास बनाने की जरूरत नहीं पड़ी।"

अभिनेता ने वाणी कपूर की भी तारीफ की; उन्होंने कहा अभिनेत्री के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था।

उसने कहा, "वाणी बहुत मिलनसार और जमीन से जुड़ी हुई हैं। सेट पर वह कभी भी खुद को बड़ी स्टार की तरह महसूस नहीं कराती हैं। वैभव राज गुप्ता भी सबसे सपोर्टिव को-एक्टर हैं। दोनों के साथ सीन करना मजेदार था, और पूरी कास्ट का अच्छा तालमेल शो में साफ दिखाई देता है।"

अभिनेता ने आगे कहा, "लोग इस शो को बहुत पसंद कर रहे हैं। मेरे दोस्त हों या दर्शक, सब मुझे ये मैसेज भेज रहे हैं कि मेरे किरदार से कहानी की गंभीरता में एक ताजगी आ गई। जब लोग कहते हैं कि इतनी तनावपूर्ण थ्रिलर में मैंने उन्हें हंसाया, तो यह मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।"

इसके अलावा, सेट की लाइटिंग और हर छोटी-छोटी चीज इतनी अच्छी और असली लगती थीं कि जैसे हम सच में उस कहानी की दुनिया में पहुंच गए हों। हर एक सीन इतना असली लगता था कि एक्टर्स को उस माहौल को दिखाने में मेहनत नहीं करनी पड़ती थी, क्योंकि वह माहौल पहले से ही वहां बना हुआ था। इसलिए, अपने किरदार को निभाना बहुत आसान हो जाता था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी हंसने का मौका देता है। ऐसे प्रयोग निश्चित रूप से भारतीय टेलीविजन में नए आयाम जोड़ते हैं।
RashtraPress
8 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शरत सोनू ने अपने किरदार में कॉमेडी कैसे जोड़ी?
शरत सोनू ने अपने किरदार में कॉमेडी जोड़ने के लिए उसे बहुत दिखावटी नहीं बनाया और प्राकृतिक रखने की कोशिश की।
क्या उन्होंने सेट पर किसी खास अनुभव का जिक्र किया?
उन्होंने सेट के अच्छे माहौल और सह-कलाकारों के साथ तालमेल की तारीफ की।
वाणी कपूर के साथ काम करने का अनुभव कैसा था?
उन्होंने वाणी कपूर को मिलनसार और जमीन से जुड़ी हुई बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले