लाफ्टर शेफ सीजन 3 में निया शर्मा 2.0 का धमाल, सेट पर हंसी की बौछार

Click to start listening
लाफ्टर शेफ सीजन 3 में निया शर्मा 2.0 का धमाल, सेट पर हंसी की बौछार

सारांश

लाफ्टर शेफ सीजन 3 में निया शर्मा 2.0 का मजेदार प्रोमो सामने आया है, जिसमें कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने निया की नकल की। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।

Key Takeaways

  • लाफ्टर शेफ सीजन 3 हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।
  • कृष्णा अभिषेक ने निया शर्मा 2.0 का मजेदार अवतार प्रस्तुत किया।
  • शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं।
  • प्रतियोगियों में कई प्रसिद्ध टीवी और सोशल मीडिया सितारे शामिल हैं।
  • प्रोमो को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय हिंदी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' वर्तमान में चर्चा का विषय बना हुआ है, जो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।

कलर्स ने हाल ही में लाफ्टर शेफ सीजन 3 के नए एपिसोड का एक मजेदार प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें कॉमेडियन, डांसर और होस्ट कृष्णा अभिषेक 'निया शर्मा 2.0' के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कृष्णा भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल निया शर्मा की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां दोनों का स्टाइल और ड्रेसिंग एक समान है। दोनों ने एक पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।

कलर्स ने इस प्रोमो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "जब किचन में दो निया होंगी तो हंसी और मस्ती की भरपूर गारंटी है, भैया! देखिए, लाफ्टर शेफ्स का अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3, जो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।"

फैंस को लाफ्टर शेफ के नए एपिसोड का प्रोमो काफी पसंद आ रहा है। कुछ ही घंटों में इस पोस्ट पर हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। लोग अब नए एपिसोड के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में कृष्णा निया का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, "मैं एक सीरियल में नागिन क्या बनी, कलर्स ने मुझे सचमुच नेवला दे दिया और इस पर सभी कॉमेडियन और सिंगर सुदेश लहरी हंसते नजर आते हैं।" इसके अलावा, वीडियो में कृष्णा निया के कपड़ों पर भी मजेदार टिप्पणियाँ करते हैं।

लाफ्टर शेफ एक भारतीय हिंदी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो है, जिसका सीजन 3 कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे प्रसारित होता है। शो को प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेत्री भारती सिंह होस्ट कर रही हैं, और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज हैं, जो प्रतियोगियों को टास्क देने के साथ उनके डिश का स्वाद भी लेते हैं।

लाफ्टर शेफ सीजन 3 के प्रतियोगियों में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी, जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सुदेश लहरी, निया शर्मा, और अर्जुन बिजलानी जैसे टीवी और सोशल मीडिया के सितारे शामिल हैं।

Point of View

जिसमें निया शर्मा का अनोखा अवतार देखने को मिला है। इस शो ने अपनी कॉमेडी और कुकिंग का अनूठा मिश्रण पेश किया है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

लाफ्टर शेफ सीजन 3 किस चैनल पर प्रसारित होता है?
यह शो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।
लाफ्टर शेफ के होस्ट कौन हैं?
लाफ्टर शेफ को प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेत्री भारती सिंह होस्ट कर रही हैं।
इस शो में कौन-कौन से प्रतियोगी शामिल हैं?
इस शो में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी, जन्नत जुबैर, और अन्य सितारे शामिल हैं।
शो का प्रसारण समय क्या है?
यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।
क्या शो का प्रोमो दर्शकों को पसंद आ रहा है?
जी हां, नए प्रोमो को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
Nation Press