26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रियंका को निक के गाने पर एतराज है? प्यारी सी नोक-झोंक का वीडियो हुआ वायरल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रियंका को निक के गाने पर एतराज है? प्यारी सी नोक-झोंक का वीडियो हुआ वायरल

सारांश

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के गाने पर एतराज जताया है। सोशल मीडिया पर उनकी प्यारी नोक-झोंक का वीडियो वायरल हो गया है। जानिए प्रियंका ने इस बारे में क्या कहा और उनके नए प्रोजेक्ट्स के बारे में भी।

मुख्य बातें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की प्यारी नोक-झोंक।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
प्रियंका के नए प्रोजेक्ट्स का जिक्र।

मुंबई, 4 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में दिखाई दी थीं। इस समय वह अपने पति के साथ अमेरिका में हैं और छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।

प्रियंका ने यहाँ से एक वीडियो साझा कर अपने पति के गाने पर एतराज जताया, और इसका कारण भी बताया है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जोनस कमरे में बैठी थीं और तभी उनके पति निक आते हैं और जोर-जोर से गाना गाने लगते हैं। इस पर प्रियंका को एतराज है।

वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "क्या आप और जोर से गा सकते हैं?"

वीडियो में निक जोनस ब्रदर्स का गाना 'बैकवर्ड्स' गाते दिख रहे हैं। प्रियंका आराम से यूवी मास्क लगाकर बैठी हैं। पहले तो वो अपने पति को नजरअंदाज करने की कोशिश करती हैं, लेकिन जब वह तेज गाना गाने लगते हैं, तो वह गुस्से में उठकर कमरे से बाहर चली जाती हैं।

पति-पत्नी की प्यारी नोक-झोंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो से पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अफ्रीका में अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में वह अपनी छुट्टियों का आनंद लेते हुए, स्वादिष्ट भोजन का सेवन करते हुए, जिम में पसीना बहाते हुए और वन्यजीवों को अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आ रही थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'द ब्लफ' में एक समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी। उनके पास 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन भी है। इसके अलावा प्रियंका के पास एसएस राजामौली की एक फिल्म भी है, जिसे फिलहाल 'एसएसएमबी 29' कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में केन्या में हुई थी। इसके बजट का अनुमान करीब एक हजार करोड़ रुपए है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के गाने पर क्या कहा?
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या आप और जोर से गा सकते हैं?'
प्रियंका चोपड़ा के आने वाले प्रोजेक्ट्स क्या हैं?
प्रियंका जल्द ही 'द ब्लफ' और 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।
प्रियंका और निक का वायरल वीडियो किस बारे में है?
वीडियो में प्रियंका ने निक के गाने पर अपने एतराज को दर्शाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले