10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रियंका-निक ने समुद्र किनारे प्यार का इज़हार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रियंका-निक ने समुद्र किनारे प्यार का इज़हार किया?

सारांश

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने पति निक जोनास के साथ एक रोमांटिक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों समुद्र किनारे प्यार भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने इस वीडियो पर लिखा है, 'आप मेरे हो।' जानें इस कपल की खूबसूरत प्रेम कहानी और उनकी शादी के बारे में।

मुख्य बातें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का प्यार एक प्रेरणा है।
सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत झलकियां साझा की जाती हैं।
उन्होंने अपनी संस्कृति का सम्मान करते हुए शादी की।
प्रेम का इज़हार किसी भी स्थान पर किया जा सकता है।
सच्चा प्यार सभी बाधाओं को पार कर सकता है।

मुंबई, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। प्रियंका चोपड़ा जोनास न केवल एक ग्लोबल स्टार हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति भी बेहद खास और दिल को छूने वाली होती है। वे अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ निजी जीवन की भी खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के लिए अपना प्यार जाहिर किया, जब उन्होंने निक के साथ एक बेहद खास वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया।

वीडियो में दोनों समुद्र किनारे प्यार भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। पहले निक अकेले समुद्र तट पर खड़े हैं और स्क्रीन पर लिखा है- 'विदआउट हर' यानी 'उसके बिना,' साथ में एक उदास इमोजी भी है। निक ने काले रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखी है, साथ ही लाल रंग की कैप भी पहनी हुई है।

वीडियो में उनके बैंड 'जोनास ब्रदर्स' का नया गाना 'आई कान्ट लूज' बज रहा है। जैसे ही गाने की बीट तेज होती है, प्रियंका दौड़ते हुए निक के पास जाती हैं और उन्हें कसकर गले लगाती हैं। इस दौरान स्क्रीन पर लिखा आता है- 'विद हर' यानी 'उसके साथ,' और साथ में एक हैप्पी इमोजी भी है।

यह रोमांटिक वीडियो पहले निक ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था, जिसे प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'माइन', यानी 'आप मेरे हो।'

निक ने इस वीडियो के साथ लिखा था, 'मैं आपको खोना नहीं चाहता।'

प्रियंका और निक ने मई 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, और उसी साल अगस्त में उन्होंने सगाई कर ली। दिसंबर 2018 में, उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। दोनों ने अपनी-अपनी संस्कृति का सम्मान करते हुए शादी की। पहले हिंदू रिवाज के अनुसार शादी हुई और फिर क्रिश्चियन रिवाज के अनुसार भी। इस कपल ने 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी कब हुई थी?
प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी।
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के लिए क्या लिखा?
प्रियंका ने वीडियो पर लिखा, 'माइन,' यानी 'आप मेरे हो।'
क्या प्रियंका और निक ने सरोगेसी से बच्चा तैयार किया?
जी हां, प्रियंका और निक ने 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी का स्वागत किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले