27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राशि खन्ना हैं फिटनेस फ्रीक? सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राशि खन्ना हैं फिटनेस फ्रीक? सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो

सारांश

फिल्म इंडस्ट्री में फिटनेस का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। राशि खन्ना ने अपने वर्कआउट वीडियो से सभी का ध्यान खींचा है। जानिए उनकी फिटनेस यात्रा और आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में।

मुख्य बातें

फिटनेस का महत्व आज की अभिनेत्रियों में बढ़ गया है।
राशि खन्ना ने योगासन और स्ट्रेचिंग का वीडियो शेयर किया।
अभिनेत्रियाँ स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही हैं।
राशि एक गायिका भी हैं।
उनकी आने वाली फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' है।

मुंबई, 29 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म उद्योग में फिटनेस ट्रेंड तेजी से विकसित हो रहे हैं। पहले, अभिनेत्रियां अपने अभिनय और खूबसूरती पर ध्यान केंद्रित करती थीं, लेकिन अब फिटनेस को भी उतना ही महत्व दिया जाने लगा है। चाहे मलायका, करीना, शिल्पा शेट्टी, या आलिया भट्ट हों, ये सभी नियमित रूप से वर्कआउट के साथ अपनी डाइट का भी ख्याल रखती हैं। इसी बीच, दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की प्रसिद्ध अभिनेत्री राशि खन्ना ने शुक्रवार को एक वर्कआउट वीडियो साझा किया।

राशि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्ट्रेचिंग और कुछ योगासन करती दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, "जो लोग मेरी तरह अधिकतर समय हवाई जहाज, डेस्क या ट्रैफिक में बिताते हैं, उनके लिए मेरी पसंदीदा स्ट्रेचिंग साझा कर रही हूं। आप इन्हें घर पर भी आसानी से कर सकते हैं! जरूर ट्राई करें।"

उनका यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। लोग उन्हें 'बेस्ट मोटिवेशन' और 'राशि क्वीन' जैसे शब्दों से सराह रहे हैं।

राशि अपनी फिटनेस को अपने अभिनय के साथ-साथ बहुत महत्व देती हैं। इससे पहले भी उन्होंने जिम की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह कोई एक्सरसाइज नहीं कर रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही थीं। उनकी जिम आउटफिट में कैप्शन था, "शांति, मेहनत और थोड़ा-सा सेल्फ लव।"

राशि दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू और तमिल सिनेमा से की थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'मद्रास कैफे' थी, जिसमें उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी। उनकी पहली तेलुगू फिल्म 'ऊहालु गुसागुसलादे' को समीक्षकों से बहुत सराहना मिली थी।

सिर्फ अभिनेत्री होने के साथ-साथ राशि एक उत्कृष्ट गायिका भी हैं। वह तेलुगू भाषा में प्लेबैक सिंगिंग करती हैं।

उनकी आने वाली परियोजनाओं में, राशि जल्द ही निर्देशक हरीश शंकर की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के साथ नजर आएंगी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर निर्माताओं ने जारी कर दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को भी प्राथमिकता दे रही हैं। यह समाज में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है, जहां युवा पीढ़ी भी स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की दिशा में अग्रसर है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राशि खन्ना का वर्कआउट वीडियो किस प्लेटफार्म पर शेयर किया गया?
राशि खन्ना ने अपने वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
क्या राशि खन्ना केवल एक अभिनेत्री हैं?
नहीं, राशि खन्ना एक प्रतिभाशाली गायिका भी हैं।
राशि खन्ना की पहली बॉलीवुड फिल्म कौन सी थी?
राशि खन्ना की पहली बॉलीवुड फिल्म 'मद्रास कैफे' थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले