राज शांडिल्य ने बालाजी टेलीफिल्म्स से छोड़ा कॉन्ट्रैक्ट, आरोपों को किया खारिज

Click to start listening
राज शांडिल्य ने बालाजी टेलीफिल्म्स से छोड़ा कॉन्ट्रैक्ट, आरोपों को किया खारिज

सारांश

राज शांडिल्य ने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपने अनुबंध को समाप्त किया है और आरोपों को निराधार बताया है। जानिए इस विवाद के पीछे की कहानी और उनकी आगामी फिल्म 'भागम भाग 2' के बारे में।

Key Takeaways

  • राज शांडिल्य ने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया।
  • आरोपों को बेबुनियाद बताया गया।
  • अगली फिल्म भागम भाग 2 पर काम जारी है।
  • राज ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करने का आश्वासन दिया।
  • क्रिएटिव इंडस्ट्री में प्रेशर टैक्टिक्स की चेतावनी।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। निर्देशक राज शांडिल्य ने एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स) के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया है। राज ने अपने आधिकारिक बयान में आरोपों को बेबुनियाद बताया।

राज शांडिल्य ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कॉन्ट्रैक्ट के प्रावधानों के अनुसार टर्मिनेशन नोटिस जारी किया गया था, जिसे अब दो हफ्ते से अधिक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के तहत बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अनुबंध समाप्त करने का नोटिस दिया था। टर्मिनेशन नोटिस जारी हुए अब दो हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। अगर बालाजी को लगता था कि उनके पास टर्मिनेशन को चुनौती देने का कोई ठोस कानूनी आधार है, तो वे सिविल कोर्ट में जा सकते थे, लेकिन ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।"

राज ने आरोप लगाया कि इसके बजाय बेबुनियाद क्रिमिनल आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और टर्मिनेशन को चुनौती देने के बजाय डराने-धमकाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने अपनी लीगल स्थिति पर भरोसा जताया और कहा कि वे ऐसे किसी भी आरोप का सामना उचित कानूनी प्रक्रिया से करेंगे।

राज ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आने वाली फिल्म 'भागम भाग 2' पूरी तरह से ट्रैक पर है और यह निश्चित समय पर आगे बढ़ेगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, परेश रावल जैसे कलाकार हैं और यह साल 2006 की हिट कॉमेडी 'भागम भाग' का सीक्वल है। राज ने क्रिएटिव इंडस्ट्री के सदस्यों से अपील की कि वे ऐसे प्रेशर टैक्टिक्स पर ध्यान दें और भविष्य में प्रोफेशनल एसोसिएशन तय करते समय सावधानी बरतें।

राज शांडिल्य एक निर्देशक और लेखक हैं, जिन्होंने 'ड्रीम गर्ल', 'ड्रीम गर्ल 2' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जैसी फिल्मों में काम किया है। जानकारी के अनुसार, एकता कपूर ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए राज शांडिल्य समेत 'भागम भाग 2' के प्रोड्यूसर्स और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स पर भी केस किया है।

Point of View

NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

राज शांडिल्य ने किसके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया?
राज शांडिल्य ने एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया।
राज शांडिल्य ने आरोपों को क्या बताया?
राज ने आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया।
राज की अगली फिल्म कौन सी है?
राज की अगली फिल्म 'भागम भाग 2' है।
क्या बालाजी ने राज पर कोई केस किया है?
जी हां, एकता कपूर ने राज शांडिल्य और 'भागम भाग 2' के प्रोड्यूसर्स पर केस किया है।
राज शांडिल्य ने कौन-कौन सी फिल्में निर्देशित की हैं?
राज शांडिल्य ने 'ड्रीम गर्ल', 'ड्रीम गर्ल 2' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जैसी फिल्में निर्देशित की हैं।
Nation Press