स्टार्स ने राजकुमार और शनाया के प्रदर्शन पर की तारीफ, फिल्म को बताया 'हीरा'

Click to start listening
स्टार्स ने राजकुमार और शनाया के प्रदर्शन पर की तारीफ, फिल्म को बताया 'हीरा'

सारांश

नेटफ्लिक्स की नई डार्क कॉमेडी-ड्रामा 'टोस्टर' में राजकुमार राव और शनाया मल्होत्रा का अभिनय दर्शकों की सराहना पा रहा है। सबा पटौदी ने सभी कलाकारों को सराहा और इसे परिवार के साथ देखने की सलाह दी।

Key Takeaways

  • राजकुमार राव और शनाया मल्होत्रा का बेहतरीन अभिनय
  • फिल्म की कहानी हास्य और रोमांच से भरी है
  • नेटफ्लिक्स पर आसानी से उपलब्ध
  • निर्देशक विवेकदास चौधरी का डेब्यू
  • परिवार के साथ देखने के लिए सही विकल्प

मुंबई, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। नेटफ्लिक्स की डार्क कॉमेडी-ड्रामा 'टोस्टर' अब ओटीटी पर उपलब्ध है। इस फिल्म में राजकुमार राव और शनाया मल्होत्रा के अभिनय की विशेष प्रशंसा हो रही है। दर्शकों और फिल्म उद्योग के लोग उनकी अदाकारी की जमकर सराहना कर रहे हैं।

इस क्रम में, अभिनेत्री सोहा अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें सोहा, राजकुमार राव और अर्चना पूरन सिंह दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "एक शानदार फिल्म के लिए चियर्स।"

उन्होंने आगे कहा, "नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई यह फिल्म बेहद मजेदार और हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरी है। इसे सभी अपने दोस्तों और परिवार के साथ आराम से देख सकते हैं। यह देखने में बिल्कुल भी तनावपूर्ण नहीं लगती।"

सबा ने फिल्म के सभी कलाकारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "पत्रलेखा, आप सच में एक हीरा हैं। राजकुमार, आप अद्भुत कलाकार हैं और फिल्म में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, शनाया, आप बेहतरीन हैं। अर्चना, आपने वास्तव में अद्भुत काम किया है और पूरी कास्ट और क्रू को भी बधाई। आप सभी ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया है।"

'टोस्टर' एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जो हंसी के साथ रोमांच का अनुभव कराती है। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होने के कारण इसे घर बैठे आसानी से देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी एक कंजूस व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी में उपहार में मिले 5,000 रुपए के टोस्टर को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है, जिससे हास्यास्पद लेकिन भयानक घटनाएं घटित होती हैं।

निर्देशक विवेकदास चौधरी इस फिल्म से अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं और यह राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा के प्रोडक्शन हाउस 'कम्पा फिल्म' की पहली फिल्म है।

पत्रलेखा द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, फराह खान, जितेंद्र जोशी, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।

Point of View

जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ रोमांचित भी करती है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की तालमेल ने इसे देखने लायक बना दिया है।
NationPress
16/04/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'टोस्टर' किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है?
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में राजकुमार राव, शनाया मल्होत्रा, पत्रलेखा, और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।
इस फिल्म का निर्देशक कौन है?
फिल्म का निर्देशन विवेकदास चौधरी ने किया है।
फिल्म का मुख्य विषय क्या है?
फिल्म एक कंजूस व्यक्ति की कहानी है, जो शादी में दिए गए टोस्टर को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है।
क्या यह फिल्म परिवार के साथ देखने लायक है?
जी हाँ, यह फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरी है और परिवार के साथ देखने के लिए उपयुक्त है।
Nation Press