26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

फिल्म 'यूपी वाली, बिहार वाली' का फर्स्ट लुक जारी, रानी और संजना का नया अंदाज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
फिल्म 'यूपी वाली, बिहार वाली' का फर्स्ट लुक जारी, रानी और संजना का नया अंदाज

सारांश

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी और संजना पांडेय की नई फिल्म 'यूपी वाली, बिहार वाली' का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। इस फिल्म में दोनों का अनूठा अंदाज देखने को मिलेगा।

मुख्य बातें

रानी चटर्जी और संजना पांडेय की जोड़ी पहली बार एक साथ।
फिल्म का फर्स्ट लुक जारी।
भोजपुरी सिनेमा में नई कहानी और मनोरंजन का तड़का।

मुंबई, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्दी ही नई फिल्म 'यूपी वाली, बिहार वाली' में प्रदर्शित होंगी। मंगलवार को इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया।

यह लुक इंस्टाग्राम पर साझा किया गया, जिसमें रानी संजना की ओर इशारा करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों अभिनेत्रियां साड़ी में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं। संजना ने सिर पर पल्लू ओढ़ रखा है, जबकि रानी का स्टाइलिश लुक बिना पल्लू के साड़ी में है।

पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, "भोजपुरी फिल्म ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का फर्स्ट लुक।"

फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर कर रहे हैं। इस फिल्म में रानी और संजना के अलावा, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे लोकप्रिय चेहरे भी नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। इसमें दोनों अभिनेत्रियों के बीच हंसी-मजाक और नोकझोंक का तड़का देखने को मिलेगा।

इससे पहले, रानी चटर्जी ने शूटिंग के दौरान मुहूर्त की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए थे, जिसमें सेट पर दोनों अभिनेत्रियों के बीच मजेदार पल देखने को मिले थे। अब फर्स्ट लुक पोस्टर के जारी होने के बाद, फैंस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी की एक खास पहचान है। वे अपनी डांसिंग स्किल्स और बोल्ड रोल्स के लिए जानी जाती हैं। वहीं, संजना पांडेय भी भोजपुरी फिल्मों में एक अच्छी पहचान बना चुकी हैं। यह जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आएगी, जिससे फैंस में काफी उत्साह है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार वाली' का फर्स्ट लुक दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा देता है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'यूपी वाली, बिहार वाली' कब रिलीज होगी?
फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन फैंस इसके लिए उत्सुक हैं।
फिल्म का निर्देशन कौन कर रहा है?
इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर कर रहे हैं।
फिल्म में कौन-कौन से सितारे हैं?
फिल्म में रानी चटर्जी, संजना पांडेय, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत और अन्य शामिल हैं।
फिल्म की कहानी किसने लिखी है?
फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है।
फिल्म का फर्स्ट लुक कब जारी हुआ?
फिल्म का फर्स्ट लुक मंगलवार को जारी किया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले