रानी चटर्जी ने 'यूपी वाली और बिहार वाली' का मजेदार वीडियो साझा किया

Click to start listening
रानी चटर्जी ने 'यूपी वाली और बिहार वाली' का मजेदार वीडियो साझा किया

सारांश

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपनी नई फिल्म 'यूपी वाली और बिहार वाली' का एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। जानें फिल्म की कहानी और रानी के किरदार के बारे में।

Key Takeaways

  • रानी चटर्जी की नई फिल्म 'यूपी वाली और बिहार वाली' दर्शकों को आकर्षित करने वाली है।
  • फिल्म में दो राज्यों की बहुओं के बीच की नोकझोंक और प्यार भरे झगड़ों की कहानी है।
  • फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं।
  • अभिनेत्री ने अपनी डांस और गाने के जरिए दर्शकों का दिल जीता है।
  • फिल्म की रिलीज डेट अभी निर्धारित नहीं है।

मुंबई, १८ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी वर्तमान में अपनी नई फिल्म 'यूपी वाली और बिहार वाली' के चलते सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को इस फिल्म का एक मजेदार सीन साझा किया, जिसने दर्शकों में इसकी रिलीज को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अपने सह-कलाकार प्रशांत सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। फिल्म में प्रशांत रानी के देवर की भूमिका में हैं।

यह सीन देवर की शादी के दौरान का है, जहां भाभी यानी रानी शादी के मौके पर जोरदार डांस कर रही हैं।

अभिनेत्री ने वीडियो के साथ लिखा, "देवर भाभी की जुगलबंदी का मजा लीजिए।"

यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के लिए विशेष होगी, क्योंकि इसमें रानी के साथ संजना पांडे भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में रानी उत्तर प्रदेश की बहू का किरदार निभा रही हैं, जबकि संजना बिहार की बहू का। यह कहानी एक ही घर में रहने वाली दो राज्यों की बहुओं के बीच होने वाली छोटी-छोटी नोकझोंक और प्यार भरे झगड़ों पर आधारित है।

'यूपी वाली, बिहार वाली' के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं, जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं। फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। फिल्म में रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा प्रशांत सिंह, आलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है।

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। वे न केवल अभिनय में कुशल हैं, बल्कि डांस और गानों में भी अपनी अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और दर्शकों का विशेष प्रेम प्राप्त किया है।

अभिनेत्री रानी चटर्जी इस समय कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'परिणय सूत्र' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था।

Point of View

उनकी नई फिल्म 'यूपी वाली और बिहार वाली' दर्शकों के लिए खास महत्व रखती है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसके प्रति दर्शकों की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही है।
NationPress
21/04/2026

Frequently Asked Questions

रानी चटर्जी कौन हैं?
रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की एक प्रमुख और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।
'यूपी वाली और बिहार वाली' फिल्म की कहानी क्या है?
यह फिल्म दो राज्यों की बहुओं के बीच की नोकझोंक और प्यार भरे झगड़ों पर आधारित है।
फिल्म का निर्देशक कौन है?
'यूपी वाली और बिहार वाली' के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं।
रानी चटर्जी की हालिया रिलीज़ फिल्म कौन सी है?
रानी चटर्जी की हालिया फिल्म 'परिणय सूत्र' है।
फिल्म में और कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में संजना पांडे, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी हैं.
Nation Press