शहनाज गिल का नया पार्टी गाना 'बंजे दारू' हुआ रिलीज, बीट सुनते ही लोग झूम उठेंगे

Click to start listening
शहनाज गिल का नया पार्टी गाना 'बंजे दारू' हुआ रिलीज, बीट सुनते ही लोग झूम उठेंगे

सारांश

शहनाज गिल का नया पार्टी सॉन्ग 'बंजे दारू' रिलीज हो चुका है, जो मस्ती और ऊर्जा से भरपूर है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो देखने में बेहद ग्लैमरस है, और इसे सुनते ही लोग झूमने लगेंगे।

Key Takeaways

  • शहनाज गिल का नया गाना 'बंजे दारू' रिलीज हुआ।
  • गाना मस्ती और ऊर्जा का अद्भुत मिश्रण है।
  • गाने का संगीत ब्लैक वायरस ने तैयार किया है।
  • गाने के बोल कप्तान ने लिखे हैं।
  • गाने का म्यूजिक वीडियो ग्लैमरस है।

मुंबई, १६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। संगीत की दुनिया में ऐसे गाने अक्सर दर्शकों के बीच विशेष स्थान बना लेते हैं, जिनमें मस्ती और ऊर्जा का अद्भुत संगम होता है। विशेषकर जब कोई प्रसिद्ध चेहरा नए अंदाज में सामने आता है, तो फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। वर्तमान में सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही गाना चर्चा में है, जिसमें स्टाइल, ग्लैमर और पार्टी का माहौल देखने को मिल रहा है।

अभिनेत्री शहनाज गिल अपने नए गाने 'बंजे दारू' के साथ दर्शकों के बीच आई हैं, जिसने रिलीज होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

'बंजे दारू' गाने को हम्बल म्यूजिक नामक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार गिप्पी ग्रेवाल ने इसे प्रस्तुत किया है। इस गाने को खुद शहनाज गिल ने गाया है, जबकि इसका संगीत ब्लैक वायरस ने तैयार किया है। इसके बोल कप्तान ने लिखे हैं। गाने की धुन आसान और आकर्षक है, जिसे सुनते ही लोग झूमने लगते हैं। यही वजह है कि यह गाना लोगों के पसंदीदा ट्रैक्स में शामिल हो गया है।

गाने के म्यूजिक वीडियो में शहनाज गिल का अंदाज काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आता है। वीडियो में वह आकर्षक लुक में दिखाई देती हैं।

इस गाने को लेकर शहनाज गिल ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा, "मैं चाहती थी कि यह गाना ऐसा हो जिसे सुनने के लिए किसी खास मौके की जरूरत न पड़े। कई बार लोगों को सिर्फ अच्छा संगीत, अच्छी ऊर्जा और थोड़ी सी मस्ती ही काफी होती है। यह गाना उसी भावना को दर्शाता है, जिसमें लोग बिना किसी कारण के भी खुश हो सकते हैं, नाच सकते हैं और जिंदगी के पलों का आनंद ले सकते हैं। यह ट्रैक आत्मविश्वास और आजादी के उस एहसास को दिखाता है, जब इंसान बिना ज्यादा सोचे बस पल को जीना चाहता है।"

शहनाज ने बताया कि इस गाने पर काम करना उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा, "गिप्पी ग्रेवाल और पूरी टीम के साथ काम करते समय माहौल बहुत हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरा हुआ था। गाने की शूटिंग के दौरान मुझे काफी मजा आया और मैं चाहती हूं कि जब लोग इस गाने को सुनें तो उन्हें भी वही खुशी और उत्साह महसूस हो।"

Point of View

बल्कि यह पार्टी सॉन्ग के रूप में बेहद लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने में जोश और उत्साह का अद्भुत मिश्रण है, जो निश्चित रूप से युवा वर्ग को आकर्षित करेगा।
NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

शहनाज गिल का नया गाना कब रिलीज हुआ?
शहनाज गिल का नया गाना 'बंजे दारू' १६ मार्च को रिलीज हुआ।
गाने का संगीत किसने तैयार किया है?
'बंजे दारू' का संगीत ब्लैक वायरस ने तैयार किया है।
गाने के बोल किसने लिखे हैं?
इस गाने के बोल कप्तान ने लिखे हैं।
गाने का म्यूजिक वीडियो किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है?
'बंजे दारू' गाने का म्यूजिक वीडियो हम्बल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
शहनाज गिल ने इस गाने के बारे में क्या कहा?
शहनाज गिल ने कहा कि यह गाना ऐसा होना चाहिए जिसे सुनने के लिए किसी खास मौके की जरूरत न पड़े।
Nation Press