26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शिल्पा शेट्टी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बहन शमिता के लिए ढूंढ रही हैं 'परफेक्ट' दूल्हा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शिल्पा शेट्टी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बहन शमिता के लिए ढूंढ रही हैं 'परफेक्ट' दूल्हा?

सारांश

इस रक्षा बंधन पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का एपिसोड खास मेहमानों के साथ मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता के लिए दूल्हा खोजने की कोशिश करेंगी, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ भावनात्मक पलों का भी अनुभव कराएगा।

मुख्य बातें

रक्षा बंधन पर खास एपिसोड की तैयारी शिल्पा शेट्टी का अपनी बहन के लिए दूल्हा खोजने का प्रयास हंसी और मजाक का शानदार मिश्रण फैन प्राची का साकिब को प्रपोज करना नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी

मुंबई, 8 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 3 का नया एपिसोड रक्षा बंधन के अवसर पर बेहद खास होने जा रहा है। इस खास मौके पर शो में दो भाई-बहन की जोड़ियां शामिल होंगी — शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी, साथ ही हुमा कुरैशी और साकिब सलीम भी उपस्थित रहेंगे।

यह एपिसोड हंसी-मजाक, पारिवारिक किस्सों और मजेदार बातचीत से भरपूर होगा। शो के नए प्रोमो में शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता के लिए दूल्हा खोजने की जिम्मेदारी लेती नजर आ रही हैं, और वह भी नेटफ्लिक्स

एक हल्के-फुल्के संवाद के दौरान फिल्म 'धड़कन' की फेम एक्ट्रेस शिल्पा मजाक में कहती हैं, "मैं तो बेशर्म भी हूं, मैं तो किसी से भी सामने से पूछ लेती हूं, 'क्या तुम्हारी शादी हो गई है?'"

शिल्पा दर्शकों को हंसाते हुए आगे कहती हैं, "वो (लड़का) सोचता होगा कि 'तुम्हारी तो शादी हो चुकी है, अब मुझसे ये सवाल क्यों पूछ रही हो?' फिर मैं कहती हूं, 'नहीं नहीं, ये सवाल मेरे लिए नहीं है, मेरी छोटी बहन के लिए है!' असल में, मैं तो बहुत जल्दी किसी से इम्प्रेस हो जाती हूं, इसलिए ऐसा करती हूं!"

कपिल मस्ती को और बढ़ाते हुए हुमा से उनके डेटिंग ऐप वाले कोलैबरेशन पर मजाक करते हैं और हंसते हुए शमिता को भी उसे आजमाने की सलाह देते हैं। लेकिन एपिसोड का असली ट्विस्ट तब आता है, जब एक फैन प्राची ने स्टेज पर आकर साकिब सलीम को शायरी के साथ प्रपोज कर दिया। प्राची ने जब जिक्र किया कि उनका एक छोटा भाई भी है, तो शिल्पा की आंखें चमक उठीं। उन्होंने तुरंत पूछा, “वह कितने साल का है?” यह सुनकर साकिब ने हंसते हुए कहा, “ये रक्षा बंधन स्पेशल था या मैट्रिमोनी स्पेशल?” जिससे दर्शक ठहाकों से लोटपोट हो गए।

प्रोमो के शुरुआत में शिल्पा ने कपिल के वजन कम होने पर चुटकी ली, तो कपिल भी तुरंत जवाब देते हुए कहते हैं, "शायद उन्होंने ये टिप्स शिल्पा से ही लिए हैं," और मजाक में कहा कि उनकी उम्र हर साल कम होती जा रही है।

कपिल ने जब पूछा कि क्या शमिता अपनी हर बात शिल्पा से शेयर करती हैं, तो शिल्पा ने चटपटे अंदाज में कहा कि शमिता सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड के राज छुपाती हैं।

यह मजेदार एपिसोड 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। कपिल शर्मा के साथ इस शो में सुनील ग्रोवर, किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरेंगे।

इस सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हुई है, जो अर्चना पूरन सिंह के साथ शो के स्थायी मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। यह एपिसोड दर्शकों के लिए हंसी, मनोरंजन और भावनात्मक पलों का शानदार मिश्रण होने वाला है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को भी दर्शाता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कब प्रसारित होगा यह एपिसोड?
यह एपिसोड 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
कौन-कौन से मेहमान इस एपिसोड में शामिल होंगे?
इस एपिसोड में शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम शामिल होंगे।
इस एपिसोड में क्या खास होगा?
इस एपिसोड में हंसी-मजाक, पारिवारिक किस्से और मजेदार बातचीत होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले