'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रवि किशन, ओरी और मलाइका अरोड़ा की अनूठी जोड़ी, हंसी का तड़का

Click to start listening
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रवि किशन, ओरी और मलाइका अरोड़ा की अनूठी जोड़ी, हंसी का तड़का

सारांश

नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रवि किशन, ओरी और मलाइका अरोड़ा की अनोखी जोड़ी ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ मनोरंजन का शानदार अनुभव प्रदान किया। इस एपिसोड में बातचीत और मस्ती का मजेदार तड़का देखने को मिला।

Key Takeaways

  • रवि किशन और ओरी का मजेदार इंटरैक्शन।
  • मलाइका अरोड़ा का स्टाइलिश अंदाज।
  • दर्शकों के लिए हंसी और मनोरंजन का अनोखा अनुभव।
  • कपिल शर्मा की मजेदार होस्टिंग।
  • ओरी को भोजपुरी सिखाने का प्रयास।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मनोरंजन की दुनिया में ऐसा कम ही होता है जब विभिन्न शैलियों के कलाकार एक ही मंच पर नजर आते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक विशेष एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां रवि किशन, ओरी और मलाइका अरोड़ा जैसे तीन अलग-अलग कलाकारों को आमंत्रित किया गया। इस अनोखे कॉम्बिनेशन ने दर्शकों को चौंकाने के साथ-साथ हंसी और मजेदार बातचीत का तड़का भी लगाया।

शो के मेकर्स ने नए एपिसोड का एक झलक साझा की। वीडियो की शुरुआत में सभी मेहमानों के साथ थोड़ी-बहुत मस्ती दिखाई गई। इसके बाद शो के होस्ट कपिल शर्मा ने रवि किशन और ओरी का स्वागत किया और कहा कि ओरी और रवि किशन भैया दोनों ही मुंबई से हैं, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी एकदम अलग है। रवि भैया एक शुद्ध देसी आदमी हैं, जो अपनी मिट्टी से जुड़े रहते हैं।

कपिल ने ओरी की ओर इशारा करते हुए मजाक में कहा, 'ओरी, जिससे मिलते हैं... उससे चिपक....' और फिर हंसते हुए रुक गए। इसके बाद ओरी ने कपिल के साथ अपने सिग्नेचर पोज में फोटो क्लिक कराई। इसके बाद कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक अपने-अपने किरदार 'मोना' और 'सोना' के रूप में लोगों को हंसाने का प्रयास करते हैं। वे कपिल से कहते हैं, 'कपिल, इनको चाय के साथ दही खिलाना।'

इस पर कपिल ने चुटकी लेते हुए कहा, 'ये क्या कॉम्बिनेशन है?' इस पर कृष्णा भी हंसते हुए रवि और ओरी की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं, 'ऐसा लगता है जैसे डोनॉल्ड और ठेकुआ एक ही डब्बे में डाल दिए गए हों।'

सभी लोग इस बातचीत पर हंसने लगते हैं। वीडियो में रवि किशन ओरी को भोजपुरी सिखाते हुए भी नजर आते हैं, जब वह भोजपुरी में कहते हैं, 'पगला जाइ सब लोग' और ओरी इसे मजाकिया अंदाज में बोलते हैं।

इस मजेदार एपिसोड में मलाइका अरोड़ा की भी एंट्री होती है। वह अपनी स्टाइलिश उपस्थिति के लिए जानी जाती हैं। बातचीत के दौरान वह नवजोत सिंह सिद्धू के लिए एक शायरी सुनाती हैं और कहती हैं, 'आपके दीदार के लिए कहां से कहां आ गए, वहां मिलना बंद हुआ तो अब यहां आ गए।'

इसके बाद मलाइका जीवन में शरारती रहने के महत्व पर बात करती हैं। वीडियो में सुनील ग्रोवर भी अपने पुराने अंदाज में लौटते हैं और 'मंजोत सिंह 2.0' के रूप में मंच पर शायरी, स्टाइल और कॉमेडी का तड़का लगाते हैं।

Point of View

जिसमें विभिन्न शैलियों के कलाकार एक साथ आते हैं। दर्शकों के लिए यह एक यादगार अनुभव है, जहां हंसी और मजाक के साथ-साथ ग्लैमर भी मौजूद है।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

इस एपिसोड में कौन-कौन से कलाकार शामिल हैं?
इस एपिसोड में रवि किशन, ओरी और मलाइका अरोड़ा शामिल हैं।
कपिल शर्मा इस एपिसोड में क्या करते हैं?
कपिल शर्मा इस एपिसोड में मेहमानों का स्वागत करते हैं और मजेदार बातचीत करते हैं।
क्या इस शो में कोई खास मजेदार पल हैं?
हाँ, ओरी और रवि किशन की बातचीत और मलाइका अरोड़ा की शायरी कुछ खास पल हैं।
Nation Press