हंसी और ग्लैमर का बेजोड़ तड़का: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रवि किशन, ओरी और मलाइका अरोड़ा

Click to start listening
हंसी और ग्लैमर का बेजोड़ तड़का: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रवि किशन, ओरी और मलाइका अरोड़ा

सारांश

देखें कैसे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के इस एपिसोड में रवि किशन, ओरी और मलाइका अरोड़ा ने दर्शकों को हंसाया और अनोखे अंदाज में बातचीत की। एक अद्वितीय कॉम्बिनेशन जो कभी नहीं देखा गया!

Key Takeaways

  • मनोरंजन की विविधता का अद्भुत उदाहरण
  • हंसी और मजेदार संवाद
  • रवि किशन और ओरी का अनोखा कैमिस्ट्री
  • मलाइका अरोड़ा का स्टाइलिश अंदाज
  • दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक नया अनुभव

मुंबई, ५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मनोरंजन की दुनिया में ऐसे पल बहुत कम आते हैं जब विभिन्न शैलियों के कलाकार एक मंच पर साथ आते हैं। ऐसा ही कुछ नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक विशेष एपिसोड में देखने को मिला, जहां तीन अनोखे कलाकारों को आमंत्रित किया गया। इस बार दर्शकों को देसी अंदाज के सुपरस्टार रवि किशन, इंटरनेट के फेवरेट सेंसेशन ओरी और स्टाइल की दिवा मलाइका अरोड़ा एक साथ देखने को मिलेंगे। इस अद्भुत कॉम्बिनेशन ने दर्शकों को चौंकाया और हंसी और मजेदार बातचीत का तड़का भी लगाया।

शो के निर्माताओं ने नए एपिसोड की झलक साझा की। वीडियो की शुरुआत में सभी मेहमानों के साथ की गई हल्की-फुल्की मस्ती को दर्शाया गया। इसके बाद शो के होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने रवि किशन और ओरी का स्वागत किया और बताया कि दोनों की पर्सनैलिटी कितनी अलग है। रवि भैया शुद्ध देसी आदमी हैं और अपनी मिट्टी से जुड़े रहते हैं।

कपिल ओरी की बात करते हुए मजाक में कहते हैं, "ओरी, जिससे मिलते हैं... उससे चिपक...." ये कहते हुए वो रुक जाते हैं। इसके बाद ओरी अपने सिग्नेचर पोज में कपिल के साथ फोटो क्लिक कराते हैं। इसके बाद कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक अपने-अपने किरदार 'मोना' और 'सोना' में नजर आते हैं और दर्शकों को हंसाने की कोशिश करते हैं। वह कपिल से कहते हैं, "कपिल, इनको चाय के साथ दही खिलाना।"

कपिल उनकी बात को टोकते हुए कहते हैं, "ये क्या कॉम्बिनेशन है?" इस पर कृष्णा चुटकी लेते हुए रवि और ओरी की ओर इशारा करते हैं और बोलते हैं, "तो ये भी क्या कॉम्बिनेशन हुआ फिर। ऐसा लगता है कि डोनॉल्ड और ठेकुआ को एक ही डब्बे में डाल दिया हो।"

यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाकों के साथ हंसने लगते हैं।

वीडियो में रवि किशन, ओरी को भोजपुरी सिखाते हुए भी नजर आते हैं। वह भोजपुरी में ओरी को एक लाइन बताते हैं, 'पगला जाइ सब लोग'... इस लाइन को ओरी अपने मजेदार अंदाज में बोलते हैं।

इस मजेदार एपिसोड में मलाइका अरोड़ा की भी एंट्री होती है। मलाइका अपनी स्टाइलिश शैली के लिए जानी जाती हैं। वह बातचीत की शुरुआत करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू के लिए एक शायरी सुनाती हैं और कहती हैं, "आपके दीदार के लिए कहां से कहां आ गए, वहां मिलना बंद हुआ तो अब यहां आ गए।"

इसके बाद मलाइका जीवन में शरारती होना जरूरी बताती हैं। वीडियो में सुनील ग्रोवर अपने पुराने अंदाज में लौटते हैं और 'मंजोत सिंह 2.0' के रूप में मंच पर शायरी, स्टाइल और कॉमेडी का तड़का लगाते हैं।

Point of View

जो दर्शकों को मनोरंजन का एक नया अनुभव प्रदान करता है।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

यह एपिसोड कब प्रसारित हुआ?
यह एपिसोड ५ मार्च को प्रसारित हुआ।
कौन-कौन से कलाकार इस एपिसोड में शामिल हुए?
इस एपिसोड में रवि किशन, ओरी और मलाइका अरोड़ा शामिल हुए।
क्या इस एपिसोड में कोई खास बातचीत हुई?
हाँ, इस एपिसोड में मजेदार बातचीत और हंसी का तड़का लगाया गया।
कपिल शर्मा ने कौन से मजेदार कमेंट किए?
कपिल ने रवि किशन और ओरी के कॉम्बिनेशन को लेकर मजेदार कमेंट किए।
मलाइका अरोड़ा ने कौन सी शायरी सुनाई?
मलाइका ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए एक शायरी सुनाई।
Nation Press