हंसी और ग्लैमर का तड़का: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रवि किशन, ओरी और मलाइका की जोड़ी
सारांश
Key Takeaways
- रवि किशन का देसी अंदाज
- ओरी का इंटरनेट पर प्रभाव
- मलाइका अरोड़ा का स्टाइलिश व्यक्तित्व
- हंसी और मजेदार बातचीत का तड़का
- शो के मेहमानों की अनोखी जोड़ी
मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मनोरंजन की दुनिया में ऐसे अद्वितीय क्षण कम ही मिलते हैं जब विभिन्न शैलियों के कलाकार एक ही मंच पर नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला नेटफ्लिक्स के प्रसिद्ध शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक विशेष एपिसोड में, जहाँ तीन अलग-अलग टैलेंटेड कलाकारों को आमंत्रित किया गया। इस बार दर्शकों को देसी अंदाज के सुपरस्टार रवि किशन, इंटरनेट के चहेते ओरी और स्टाइल की रानी मलाइका अरोड़ा एक ही एपिसोड में देखने को मिलेंगे। इस अद्भुत संयोजन ने दर्शकों को चकित किया और हंसी और मजेदार बातचीत का तड़का भी लगाया।
शो के निर्माताओं ने नए एपिसोड की झलक साझा की। वीडियो की शुरुआत में सभी मेहमानों के साथ की गई हल्की-फुल्की मस्ती को प्रदर्शित किया गया। इसके बाद शो के होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने रवि किशन और ओरी का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों ही मुंबई से हैं, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग है। रवि भैया पूरी तरह से देसी हैं और अपनी मिट्टी से जुड़े रहते हैं।
इसके बाद कपिल ओरी की बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "ओरी, जिससे मिलते हैं... उससे चिपक...." ये कहते हुए वह रुक जाते हैं। इसके बाद ओरी अपने सिग्नेचर पोज में कपिल के साथ फोटो खिंचवाते हैं। इसके बाद कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक अपने-अपने किरदार 'मोना' और 'सोना' में नजर आते हैं और दर्शकों को हंसाने की कोशिश करते हैं। वह कपिल से कहते हैं, "कपिल, इनको चाय के साथ दही खिलाना।"
इस पर कपिल कहते हैं, "ये क्या कॉम्बिनेशन है?" इस पर कृष्णा अभिषेक भी चुटकी लेते हुए रवि और ओरी की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं, "तो ये भी क्या कॉम्बिनेशन हुआ फिर। ऐसा लगता है कि डोनॉल्ड और ठेकुआ को एक ही डब्बे में डाल दिया हो।"
ये सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाकों के साथ हंसने लगते हैं।
वीडियो में रवि किशन, ओरी को भोजपुरी सिखाते हुए भी नजर आते हैं। वह भोजपुरी में ओरी को एक लाइन सिखाते हैं, 'पगला जाइ सब लोग'... इस लाइन को ओरी अपने मजेदार अंदाज में बोलते हैं।
इस मजेदार एपिसोड में मलाइका अरोड़ा की भी एंट्री होती है। वह अपनी स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बातचीत की शुरुआत करते हुए वह नवजोत सिंह सिद्धू के लिए एक शायरी पढ़ती हैं और कहती हैं, "आपके दीदार के लिए कहां से कहां आ गए, वहां मिलना बंद हुआ तो अब यहां आ गए।"
इसके बाद मलाइका जीवन मंत्र देते हुए कहती हैं कि जीवन में शरारती होना बहुत जरूरी है। वीडियो में सुनील ग्रोवर अपने पुराने अंदाज में लौटते हैं और 'मंजोत सिंह 2.0' के रूप में मंच पर शायरी, स्टाइल और कॉमेडी का तड़का लगाते हैं।