क्या कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर विशेष संदेश लिखा?
सारांश
Key Takeaways
- सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन सेलिब्रेशन परिवार के प्यार और खुशियों का प्रतीक है।
- कियारा आडवाणी ने अपने पति के लिए एक खास संदेश लिखा।
- सिद्धार्थ और कियारा की बेटी का नाम सरायाह है।
- उनका प्यार और समर्थन एक-दूसरे के लिए प्रेरणादायक है।
- सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का इंतजार है।
मुंबई, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक अनोखे अंदाज में पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहतरीन झलकियां साझा कीं, जिसमें सिद्धार्थ का बर्थडे केक, सेलिब्रेशन के पल और परिवार तथा दोस्तों के साथ मस्ती भरे वीडियो शामिल थे।
कियारा और सिद्धार्थ दोनों खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे थे। सबसे अधिक ध्यान खींचने वाली बात यह थी कि केक पर सिद्धार्थ का नाम लिखने के बजाय 'सायरा के पापा' लिखा गया था। यह उनके लिए पिता बनने का एक प्यारा संदेश है, जो दर्शाता है कि अब सिद्धार्थ के लिए पिता बनना कितना विशेष बन गया है।
वीडियो में कियारा सिद्धार्थ के लिए ‘बार-बार दिन ये आए’ गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, फिल्म निर्माता करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कियारा को चीयर करते दिखाई दे रहे हैं।
अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, "सबसे खूबसूरत इंसान। आज भी तुम्हें देखकर दिल धड़क उठता है। अब हमारी छोटी-सी परी भी तुम पर फिदा है। जन्मदिन मुबारक हो पति।"
पोस्ट के बाद, कियारा और सिद्धार्थ के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने ❤️ और 🔥 के इमोजी भी कमेंट किए।
संजय कपूर, भावना पांडे और महीप कपूर ने भी जन्मदिन की बधाई दी।
सिद्धार्थ और कियारा ने वर्ष 2023 में शादी की थी और हाल ही में अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। जन्म के 3 महीने बाद, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का नामकरण कर सरायाह मल्होत्रा नाम रखा।
सिद्धार्थ जल्द ही हॉरर ड्रामा फिल्म 'वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आने वाले हैं, हालांकि फिल्म के बारे में अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।