6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिद्धार्थ-कियारा ने बेबी गर्ल के जन्म की खुशखबरी दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिद्धार्थ-कियारा ने बेबी गर्ल के जन्म की खुशखबरी दी?

सारांश

बॉलीवुड के चर्चित जोड़े सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी पहली संतान बेबी गर्ल के जन्म की आधिकारिक घोषणा की है। इस ख़ुशख़बरी के साथ ही उनके जीवन में बदलाव की कहानी भी छिपी हुई है। जानें इस जोड़े की खुशनुमा यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया।
उनकी शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी।
फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुआ प्यार।
बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी।
उनकी खुशखबरी ने चारों ओर खुशी का माहौल बना दिया।

मुंबई, 16 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के प्रसिद्ध जोड़े सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी पहली संतान बेबी गर्ल के जन्म की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उनकी ज़िंदगी अब हमेशा के लिए बदल चुकी है।

सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक गुलाबी रंग का एक अनाउंसमेंट कार्ड साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने और कियारा के तरफ से यह खुशखबरी दी।

इस कार्ड पर लिखा था, ''हमारे दिल खुशी से भर गए हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बेटी के रूप में आशीर्वाद मिला है।''

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में कई इमोजी भी साझा किए। सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और फिल्मी हस्तियों ने बधाई दी।

परिणीति चोपड़ा, अदा खान, राशी खन्ना, कमीडियन भारती सिंह, भूमि पेडनेकर, मनीष मल्होत्रा, सोफी चौधरी, करण जौहर, और मोनालिसा ने कमेंट में 'मुबारक हो' लिखा।

वहीं सुनील ग्रोवर ने कमेंट में लिखा, 'बहुत बढ़िया! मम्मी और डैडी को बधाई!'

नेहा धूपिया ने कमेंट में लिखा, 'पैरेंटहुड की दुनिया में आपका स्वागत है।'

नीना गुप्ता ने लिखा, 'आप दोनों और आपकी प्यारी बेटी को बहुत सारा प्यार।'

गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म 'शेरशाह' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में उनकी शादी हो गई। इस शादी में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के एक साल बाद, फरवरी 2024 में कपल ने खूबसूरती से 'गुड न्यूज' साझा की थी।

कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटे से मोजे की तस्वीर साझा की और लिखा था, "हमारी जिंदगी का सबसे बेहतरीन गिफ्ट जल्द आ रहा है।" इसके साथ ही दिल और हाथ जोड़ने जैसी इमोजी भी साझा की थी।

उनके पोस्ट पर फिल्म जगत की हस्तियों ने भी जमकर बधाई दी थी। करीना कपूर ने कमेंट में लिखा, 'जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल आने वाला है, भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।'

इसके अलावा ईशान खट्टर, एकता कपूर, मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, सोनू सूद, आथिया शेट्टी सहित कई सेलेब्स ने भी बधाई दी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उनके फैंस के लिए भी यह एक सकारात्मक संदेश है। इस तरह की खुशखबरी हमें याद दिलाती है कि जीवन में खुशियों का आना कितना महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिद्धार्थ और कियारा ने कब शादी की थी?
सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी।
उनकी बेबी गर्ल का जन्म कब हुआ?
उनकी बेबी गर्ल का जन्म हाल ही में हुआ, जिसकी घोषणा 16 जुलाई 2023 को की गई।
इस जोड़े ने बेबी के बारे में कैसे जानकारी दी?
सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक गुलाबी रंग का अनाउंसमेंट कार्ड साझा किया, जिसमें उन्होंने खुशखबरी दी।
कौन-कौन से सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी?
परिणीति चोपड़ा, भारती सिंह, करण जौहर और कई अन्य सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी।
सिद्धार्थ और कियारा की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई?
उनकी प्रेम कहानी फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले