एक्टर श्री विष्णु ने फिल्म 'विष्णु विन्यासम' की अवधि को किया रोचक तरीके से साझा

Click to start listening
एक्टर श्री विष्णु ने फिल्म 'विष्णु विन्यासम' की अवधि को किया रोचक तरीके से साझा

सारांश

तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु की नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' की अवधि 1 घंटे 59 मिनट है। उन्होंने दर्शकों को आश्वस्त किया है कि फिल्म मनोरंजन की कोई कमी नहीं छोड़ती। जानिए फिल्म के बारे में और भी दिलचस्प बातें!

Key Takeaways

  • फिल्म का रन टाइम 1 घंटा 59 मिनट है।
  • श्री विष्णु ने फिल्म की मनोरंजन क्षमता पर जोर दिया है।
  • फिल्म का निर्देशन यदुनाथ मारुति राव ने किया है।
  • फिल्म में कई लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं।
  • फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

हैदराबाद, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है और अब अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

श्री विष्णु ने बताया कि उनकी आगामी यह फिल्म भले ही छोटी हो, लेकिन मनोरंजन के मामले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेगी।

अभिनेता का कहना है कि दर्शकों को थिएटर में बैठकर पूरा पैसा वसूल अनुभव प्राप्त होगा।

श्री विष्णु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की कुल अवधि का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 'विष्णु विन्यासम' का रन टाइम 1 घंटा 59 मिनट है।

अभिनेता ने मजेदार अंदाज में पोस्ट में लिखा, "फिल्म की लंबाई थोड़ी डाइट पर है, लेकिन इसमें मिलने वाला मनोरंजन एक पूरा भोजन और मिठाई जैसा होगा। फिल्म देखने के बाद दर्शक मुस्कुराते हुए थिएटर से बाहर निकलेंगे और इसे फिर से देखने की इच्छा करेंगे। आप अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में आएं और फिल्म का आनंद लें।"

फिल्म का निर्देशन यदुनाथ मारुति राव ने किया है। यह फिल्म श्री सुब्रह्मण्येश्वर सिनेमाज के बैनर तले बन रही तीसरी प्रस्तुति है। निर्माता सुमंत नायडू ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है, जबकि साई कृष्णा बोब्बा और रामाचारी एम सह-निर्माता के रूप में इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने इसके टाइटल को भी एक खास और दिलचस्प अंदाज में पेश किया था। टाइटल का खुलासा एक स्टाइलिश एनिमेटेड वीडियो के जरिए किया गया था, जिसमें कहानी की पृष्ठभूमि की हल्की-सी झलक भी दिखाई गई। यह वीडियो शहरी माहौल पर आधारित था, जिसमें श्री विष्णु को एक खास येलो बाइक पर शहर की सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाया गया। वीडियो के आखिर में 'नो ब्रेक्स– जस्ट लाफ्स' टाइटल दिया गया।

फिल्म में नयन सारिका मुख्य किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा, फिल्म में कई अनुभवी और लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे, जिनमें सत्या, ब्रह्माजी, प्रवीण, मुरली शर्मा, श्रीकांत अयंगर, सत्यम राजेश, श्रीनिवास वडलमणि और गोपराजू रमण शामिल हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 'विष्णु विन्यासम' की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और अब यह रिलीज के लिए तैयार है।

Point of View

फिल्म 'विष्णु विन्यासम' के निर्माता और अभिनेता ने दर्शकों के लिए एक दिलचस्प अनुभव पेश करने का वादा किया है। उन्होंने फिल्म की अवधि का खुलासा कर दर्शकों को उत्साहित किया है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की कास्टिंग भी दर्शकों को आकर्षित कर सकती है।
NationPress
28/04/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'विष्णु विन्यासम' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'विष्णु विन्यासम' रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन सही तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
फिल्म का रन टाइम क्या है?
फिल्म 'विष्णु विन्यासम' का रन टाइम 1 घंटा 59 मिनट है।
इस फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में नयन सारिका के अलावा सत्या, ब्रह्माजी, प्रवीण, मुरली शर्मा जैसे लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं।
फिल्म का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म का निर्देशन यदुनाथ मारुति राव ने किया है।
क्या फिल्म में मनोरंजन की कमी होगी?
अभिनेता श्री विष्णु ने दावा किया है कि फिल्म मनोरंजन के मामले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेगी।
Nation Press