17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तृप्ति डिमरी के दिल में खुशी, उत्साह और घबराहट है? ... 'धड़क 2' के रिलीज से पहले उनके विचार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तृप्ति डिमरी के दिल में खुशी, उत्साह और घबराहट है? ... 'धड़क 2' के रिलीज से पहले उनके विचार

सारांश

तृप्ति डिमरी ने अपनी नई फिल्म 'धड़क 2' के रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं का इजहार किया। उन्होंने कहा कि इस खास मौके पर उनके दिल में खुशी, उत्साह और घबराहट का मिश्रण है। क्या दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे? जानें तृप्ति के विचार।

मुख्य बातें

धड़क 2 एक रोमांटिक फिल्म है जो दर्शकों को भावनाओं से जोड़ने का प्रयास करती है।
तृप्ति डिमरी का किरदार विधि दर्शकों के दिल के करीब है।
फिल्म की कहानी में जटिलता और गहराई है।
इस फिल्म का रिलीज़ एक अगस्त को होगा।
तृप्ति की भावनाओं का इजहार दर्शकों को आकर्षित करने में मदद करेगा।

मुंबई, 31 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म 'धड़क 2' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले, तृप्ति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए कहा कि इस खास पलों में उनका दिल खुशी, उत्साह और घबराहट से भरा हुआ है।

तृप्ति ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे लेकर वे कई तरह की भावनाओं का अनुभव कर रही हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''अब वक्त करीब है, 'धड़क 2' आपके पास आने वाली है और मैं एक साथ बहुत सारी भावनाएं महसूस कर रही हूं... खुशी, उत्साह और घबराहट।''

तृप्ति ने बताया कि उनका किरदार विधि उनके दिल के बहुत करीब हो गया है। उन्होंने कहा, ''विधि की कहानी, उसका प्यार, उसकी उलझन और हिम्मत ने मुझे अंदर से बदल दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक भी इस किरदार से जुड़ाव महसूस करेंगे। मेरे लिए यह किरदार भावुक और गहरा अनुभव रहा।''

तृप्ति ने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों के दिल और दिमाग पर अलग छाप छोड़ेगी। उन्होंने सभी से सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने की अपील की।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब राष्ट्र प्रेस ने उनसे पूछा कि उन्हें इस फिल्म में क्या खास बात लगी, तो तृप्ति ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा कहानी का भावुक पहलू और अपने किरदार की जटिलता ने आकर्षित किया।

तृप्ति ने कहा, "जब मैंने पहली बार शाजिया से कहानी सुनी थी, तो मेरे मन में कई सवाल उठे, सिर्फ फिल्म के बारे में ही नहीं, बल्कि किरदारों के बारे में भी। मुझे कहानी से गहरा जुड़ाव महसूस हुआ। घर पर भी मैं बार-बार उस कहानी, उस दुनिया और खासकर विधि के किरदार के बारे में सोचती रही, मैं यही किरदार निभा रही हूं। ये सब सवाल मेरे मन में चल रहे थे। मुझे एहसास हुआ कि यह एक अहम किरदार है, इसे करना सही फैसला होगा, इसकी कहानी को लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।''

शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क 2' 2018 की हिट फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है। पहली फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थे।

'धड़क 2' एक अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धड़क 2 कब रिलीज होगी?
धड़क 2 एक अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कौन हैं?
इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं।
क्या 'धड़क 2' पहली फिल्म का सीक्वल है?
'धड़क 2' 2018 की हिट फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है।
तृप्ति डिमरी का किरदार क्या है?
तृप्ति डिमरी का किरदार विधि है, जो कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
फिल्म का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले