15 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कोविड के नए वैरिएंट ने भारत में मौतों का आंकड़ा बढ़ा दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कोविड के नए वैरिएंट ने भारत में मौतों का आंकड़ा बढ़ा दिया?

सारांश

कोविड-19 का नया वैरिएंट घातक हो रहा है, खासकर बुजुर्गों के लिए। पिछले 24 घंटों में 11 लोगों की मौत हुई है, जिसमें छत्तीसगढ़ में पहली मौत भी शामिल है। जानें इस नए खतरे के बारे में और क्या उपाय किए जा रहे हैं।

मुख्य बातें

कोविड-19 का नया वैरिएंट बुजुर्गों के लिए जानलेवा है।
पिछले 24 घंटों में 11 मौतें हुई हैं।
छत्तीसगढ़ में पहली मौत दर्ज की गई है।
भारत में कुल मौतों की संख्या 108 हो चुकी है।
स्वास्थ्य सेवाओं को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली, 16 जून (राष्ट्र प्रेस) । कोविड-19 का नया वैरिएंट तेजी से घातक होता जा रहा है। हाल के दिनों में, विशेषकर बुजुर्गों के लिए यह वैरिएंट जानलेवा साबित हुआ है, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों में भारत में 11 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब कोविड संक्रमण से मृतकों की संख्या 10 के पार गई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में नए वैरिएंट के कारण पहली मौत भी दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण के सक्रिय मामले 50 के पार जा चुके हैं। सोमवार को राज्य में एक और नया मामला सामने आया, जिससे कुल मामलों की संख्या 51 हो गई। छत्तीसगढ़ में कोविड से पहली मौत एक 85 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की हुई है।

केरल में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। राज्य में कोविड से संक्रमित 7 लोगों की जान गई है। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 63, 67 और 71 वर्ष थी। एक 33 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। इसके अतिरिक्त, तीन बुजुर्गों की भी कोविड के कारण जान गई, जिनकी उम्र क्रमश: 85, 83 और 60 वर्ष थी।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश में कोविड से संक्रमित एक 52 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 47 वर्षीय व्यक्ति और दिल्ली में 67 वर्षीय बुजुर्ग की भी जान गई है।

नए वैरिएंट के बाद भारत में अब तक मरने वालों की संख्या 108 हो चुकी है। इसमें केरल में सबसे अधिक 35 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में 28, दिल्ली में 12, कर्नाटक में 11, तमिलनाडु में 7, मध्य प्रदेश में 4, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में दो-दो, तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक मौत रिकॉर्ड की गई है। वर्तमान में, भारत में कोविड संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि नए वैरिएंट का फैलाव एक गंभीर चिंता का विषय है। हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए और सभी आवश्यक एहतियात बरतने चाहिए। सरकार और स्वास्थ्य संस्थाओं को इसे नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
15 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कोविड-19 का नया वैरिएंट किस प्रकार खतरनाक है?
नया वैरिएंट बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से जानलेवा साबित हो रहा है और यह तेजी से फैल रहा है।
छत्तीसगढ़ में पहली मौत कब हुई?
छत्तीसगढ़ में कोविड के नए वैरिएंट के कारण पहली मौत हाल ही में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की हुई।
भारत में कोविड से कितनी मौतें हुई हैं?
भारत में नए वैरिएंट के बाद मरने वालों की संख्या 108 तक पहुँच चुकी है।
क्या इस नए वैरिएंट के खिलाफ कोई उपाय किए जा रहे हैं?
हां, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एहतियात और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
कोविड संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या क्या है?
वर्तमान में भारत में कोविड संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 7,264 है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले