गर्मियों में थकान और डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए पिएं गुड़ का शर्बत

Click to start listening
गर्मियों में थकान और डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए पिएं गुड़ का शर्बत

सारांश

गर्मियों में थकान और डिहाइड्रेशन से राहत के लिए गुड़ का शर्बत एक बेहतरीन विकल्प है। जानिए इसके फायदे और इसे बनाने की विधि।

Key Takeaways

  • गुड़ का शर्बत गर्मियों में ऊर्जा और ठंडक प्रदान करता है।
  • यह डिहाइड्रेशन से बचाव करता है।
  • गुड़ में आयरन और अन्य महत्वपूर्ण पोषकतत्व होते हैं।
  • गर्मी में इसे रोजाना पीना फायदेमंद है।
  • डायबिटीज के मरीजों को सावधानी

नई दिल्ली, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गर्मियों में थकान, कमजोरी, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन की समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे समय में एक प्राकृतिक और पौष्टिक पेय की आवश्यकता होती है। गुड़ का शर्बत गर्मियों के लिए एक अत्यंत लाभदायक, ताजगी देने वाला और ऊर्जा बढ़ाने वाला पेय है।

गुड़ का शर्बत शरीर को तुरन्त ठंडक और ऊर्जा प्रदान करता है और गर्मी से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाता है। इसे बनाना भी बेहद सरल है। आधा कप गुड़ को दो कप पानी में अच्छी तरह भिगोकर, इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा, कुछ पुदीना के पत्ते और स्वादानुसार काला नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लें। यह शर्बत गर्मियों में रोजाना पीने के लिए एकदम सही और स्वादिष्ट है।

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ को अमृत के समान माना जाता है। यह प्राकृतिक मिठास का बेहतरीन स्रोत है और चीनी का एक बेहतर विकल्प है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। गर्मियों में जब लोग थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, गुड़ तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है।

गुड़ पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है, कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को साफ रखता है। गर्मियों में गुड़ को पानी या छाछ के साथ मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, प्यास नहीं लगती और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। यह पेट की गैस, एसिडिटी और जलन को भी कम करता है।

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ में मौजूद प्राकृतिक खनिज शरीर का तापमान संतुलित रखते हैं, जिससे गर्मी में कमजोरी नहीं होती। गुड़ का सेवन ग्लूकोज भी प्रदान करता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। गर्मियों में अक्सर पसीना आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। गुड़ का शर्बत इनकी पूर्ति करके शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा, यह इम्युनिटी बढ़ाने और थकान कम करने में भी सहायक होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में गुड़ का शर्बत पीना बहुत लाभकारी है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुँचाता है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। हालाँकि, गर्मी में गुड़ की मात्रा अधिक न लें। दिन में एक या दो गिलास पर्याप्त है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही गुड़ का सेवन करना चाहिए।

Point of View

बल्कि स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है।
NationPress
01/04/2026

Frequently Asked Questions

गुड़ का शर्बत कैसे बनाया जाता है?
गुड़ का शर्बत बनाने के लिए आधा कप गुड़ को दो कप पानी में भिगोकर, नींबू का रस, भुना जीरा, पुदीना और काला नमक मिलाकर फेंट लें।
गर्मियों में गुड़ का शर्बत पीने के क्या फायदे हैं?
गुड़ का शर्बत शरीर को ठंडक, ऊर्जा, और हाइड्रेशन प्रदान करता है। यह थकान और कमजोरी से राहत दिलाने में मदद करता है।
क्या गुड़ का शर्बत डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित है?
डायबिटीज के मरीजों को गुड़ का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।
गुड़ में कौन-कौन से पोषकतत्व होते हैं?
गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं।
गर्मी में गुड़ का सेवन कैसे करें?
गर्मी में गुड़ का सेवन पानी या छाछ के साथ मिलाकर करें। दिन में एक या दो गिलास पर्याप्त है।
Nation Press