गर्मियों में थकान और डिहाइड्रेशन से राहत: गुड़ का शर्बत कैसे करे ऊर्जा का संचार

Click to start listening
गर्मियों में थकान और डिहाइड्रेशन से राहत: गुड़ का शर्बत कैसे करे ऊर्जा का संचार

सारांश

गर्मियों में अक्सर थकान और कमजोरी से जूझना पड़ता है। गुड़ का शर्बत न केवल ताजगी देता है बल्कि ऊर्जा भी प्रदान करता है। जानें इसे बनाने की सरल विधि और इसके स्वास्थ्य लाभ।

Key Takeaways

  • गुड़ का शर्बत गर्मियों में ठंडक और ऊर्जा देता है।
  • इसमें महत्वपूर्ण खनिज और विटामिन होते हैं।
  • गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
  • गर्मी में इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट करता है।
  • डायबिटीज के रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए।

नई दिल्ली, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गर्मियों में हमें अक्सर थकान, कमजोरी, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में एक प्राकृतिक और पौष्टिक पेय की आवश्यकता होती है। गुड़ का शर्बत गर्मियों के लिए एक अत्यंत लाभकारी, ताज़गी भरा और ऊर्जा प्रदान करने वाला पेय है।

गुड़ का शर्बत शरीर को तात्कालिक ठंडक और ऊर्जा देता है और गर्मी से उत्पन्न अनेक समस्याओं से राहत प्रदान करता है। इसे बनाना भी बेहद सरल है। आधा कप गुड़ को दो कप पानी में भिगोकर, उसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा, कुछ पुदीने की पत्तियाँ और स्वादानुसार काला नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। यह शर्बत गर्मी में रोज़ाना पीने के लिए एकदम उचित और स्वादिष्ट विकल्प है।

आयुर्वेद में गुड़ को अमृत के समान माना गया है। यह प्राकृतिक मिठास का श्रेष्ठ स्रोत है और चीनी के मुकाबले बेहतर विकल्प है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। गर्मियों में जब लोग थकान और कमजोरी का अनुभव करते हैं, तब गुड़ तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में सहायक होता है।

गुड़ हमारे पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाता है, कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है और आंतों को साफ रखता है। गर्मियों में गुड़ को पानी या छाछ में मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, प्यास नहीं लगती और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। यह पेट की गैस, एसिडिटी और जलन को भी कम करता है।

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ में मौजूद खनिज शरीर का तापमान संतुलित रखते हैं, जिससे गर्मियों में कमजोरी नहीं होती। गुड़ का सेवन ग्लूकोज भी प्रदान करता है, जो तात्कालिक ऊर्जा देता है। गर्मियों में पसीने के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। गुड़ का शर्बत इनकी पूर्ति करके शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने और थकान कम करने में भी मददगार है।

विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में गुड़ का शर्बत पीना अत्यंत लाभकारी है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाता है और शरीर को अंदर से ताकतवर बनाता है। हालाँकि, गर्मी में गुड़ की मात्रा अधिक न लें। दिन में एक या दो गिलास पर्याप्त होता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह से गुड़ का सेवन करना चाहिए।

Point of View

बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। आयुर्वेद में इसके स्वास्थ्य लाभों का उल्लेख किया गया है, जो इसे गर्मियों में एक अनिवार्य पेय बनाता है।
NationPress
02/04/2026

Frequently Asked Questions

गुड़ का शर्बत कैसे बनाते हैं?
आधा कप गुड़ को दो कप पानी में भिगोकर, उसमें नींबू का रस, भुना जीरा, पुदीना और नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
गुड़ का क्या स्वास्थ्य लाभ है?
गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो थकान और कमजोरी से लड़ने में मदद करते हैं।
गर्मी में गुड़ का सेवन कितना सुरक्षित है?
गर्मी में गुड़ की मात्रा सीमित रखें, एक या दो गिलास पर्याप्त होता है।
क्या डाइबिटीज के रोगियों को गुड़ का सेवन करना चाहिए?
हां, लेकिन उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
गुड़ का शर्बत कब पीना चाहिए?
गर्मी के मौसम में दिन में किसी भी समय गुड़ का शर्बत पी सकते हैं।
Nation Press