क्या मौसमी बीमारियों से बचने के लिए ये सरल उपाय आपके लिए मददगार हो सकते हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मौसमी बीमारियों से बचने के लिए ये सरल उपाय आपके लिए मददगार हो सकते हैं?

सारांश

मौसम के परिवर्तन के साथ खांसी, जुकाम और एलर्जी की समस्याएं बढ़ती हैं। जानें कुछ सरल उपाय जो इनसे बचने में मदद करेंगे और आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करेंगे।

मुख्य बातें

गर्म पानी योग प्राणायाम संतुलित आहार ऋतुचर्या हर्बल पेय

नई दिल्ली, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, खांसी, जुकाम और एलर्जी जैसी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ये छोटी-मोटी समस्याएं कभी-कभी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ सरल उपाय न केवल इन बीमारियों से बचने में मदद करते हैं, बल्कि हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने मौसमी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने सुझाव दिया है कि कुछ प्राकृतिक और सरल आदतें अपनाकर हम मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं और एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दे सकते हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, ये उपाय आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों पर आधारित हैं, जो न केवल बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये उपाय सरल, किफायती और सभी के लिए सुलभ हैं। मंत्रालय ने कहा है कि कुछ आसान उपायों से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए, सबसे पहले, नियमित रूप से गर्म पानी पीना चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके अलावा, दैनिक दिनचर्या का पालन, जैसे समय पर भोजन, व्यायाम और नींद, स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

मंत्रालय ने ऋतुचर्या (ऋतुओं के अनुसार जीवनशैली) को अपनाने की सलाह दी है, जिसमें मौसम के अनुसार आहार और दिनचर्या में बदलाव शामिल हैं। संतुलित आहार, सक्रिय जीवनशैली और गहरी नींद को अपनाकर हम अपने शरीर को मजबूत कर सकते हैं।

तनाव से मुक्ति के लिए योग और प्राणायाम जैसे श्वास अभ्यास बेहद प्रभावी हैं। ये अभ्यास मानसिक शांति प्रदान करते हैं और हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, भाप लेना, नाक में तिल या नारियल तेल लगाना (नस्य) और गर्म हर्बल पेय जैसे तुलसी और अदरक का काढ़ा पीना मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि ये स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह आवश्यक है कि हम इन उपायों को अपनाएं और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करें।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या गर्म पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है?
जी हां, गर्म पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे इम्यूनिटी में सुधार होता है।
क्या योग से तनाव कम होता है?
योग और प्राणायाम मानसिक शांति प्रदान करते हैं और तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
राष्ट्र प्रेस