12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रेखा पर क्यों नहीं दिखता उम्र का असर?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रेखा पर क्यों नहीं दिखता उम्र का असर?

सारांश

क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड की रेखा अपनी उम्र को कैसे मात देती हैं? जानें उनके खूबसूरती के राजों के बारे में, जो उन्हें हमेशा खूबसूरत बनाए रखते हैं।

मुख्य बातें

रेखा का खुद से प्यार करना उनकी खूबसूरती का राज है।
रोजाना वर्कआउट और मेडिटेशन जरूरी है।
आहार में फलों और नारियल पानी का महत्व है।
आयुर्वेदिक पद्धतियों का उपयोग करें।
समय पर डिनर करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है।

मुंबई, 9 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा हमेशा अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीतने में सफल रही हैं। चाहे वह फिल्में हों, पेज थ्री पार्टी या कोई इवेंट, रेखा की उपस्थिति हर जगह लोगों का ध्यान खींच लेती है। उनकी बढ़ती उम्र ने अब भी उनके चेहरे की चमक को कम नहीं किया है। रेखा ने अपनी खूबसूरती का राज कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में साझा किया।

शो के वीडियो में रेखा कहती हैं, "मुझे सब चीजों से प्यार है। मुझे अपने काम से प्यार है। मुझे अपने दोस्तों से प्यार है। मुझे दुनिया से प्यार है और मुझे प्रकृति से प्यार है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे अपने आप से प्यार करना चाहिए। मैं खुद से प्यार करती हूं।"

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक पूर्व इंटरव्यू में, रेखा ने बताया कि वह रोज सुबह उठकर वर्कआउट और मेडिटेशन करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जिम को फिट रहने का एकमात्र तरीका नहीं मानतीं, बल्कि डांस, बागवानी और घरेलू काम भी महत्वपूर्ण हैं, जो व्यायाम का हिस्सा हैं। इसके अलावा, उन्होंने नींद को भी जरूरी बताया ताकि उनके चेहरे पर ताजगी और ग्लो बना रहे।

रेखा अपने आहार पर भी विशेष ध्यान देती हैं। वह फलों का जूस और नारियल पानी पीती हैं। उन्होंने कहा कि वह लगभग 12 ग्लास पानी पीती हैं ताकि उनके शरीर और त्वचा दोनों को डिटॉक्स किया जा सके। वह तली-भुनी चीजों और ओवरकुक खाना खाने से बचती हैं। वह रोज रात 8 बजे डिनर कर लेती हैं ताकि उनका शरीर आराम कर सके।

इसके अलावा, रेखा आयुर्वेद की प्राचीन पद्धतियों को अपनाती हैं। वह अरोमा थेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं। अपने बालों के लिए, वह नेचुरल फेसपैक का उपयोग करती हैं, जिसमें आंवला, शिकाकाई, मेथी और नारियल का तेल शामिल है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम रेखा जैसे व्यक्तित्वों से सीखें, जो उम्र के साथ भी अपनी खूबसूरती को बनाए रखते हैं। उनकी दिनचर्या और मानसिकता हमें प्रेरित कर सकती है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रेखा अपनी खूबसूरती का राज क्या बताती हैं?
रेखा का कहना है कि खुद से प्यार करना सबसे जरूरी है।
रेखा का वर्कआउट रूटीन क्या है?
वे रोज सुबह वर्कआउट और मेडिटेशन करती हैं।
रेखा की आयुर्वेदिक पद्धतियां क्या हैं?
वे अरोमा थेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट का उपयोग करती हैं।
रेखा का डिनर टाइम क्या है?
वे रोज रात 8 बजे डिनर करती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले