8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उम्र मलाइका अरोड़ा के लिए बाधा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उम्र मलाइका अरोड़ा के लिए बाधा है?

सारांश

51 साल की मलाइका अरोड़ा ने साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। उनकी फिटनेस और आत्मविश्वास ही उनकी असली खूबसूरती है। जानिए कैसे वह हर दिन खुद को निखारती हैं और जीवन में आगे बढ़ती हैं।

मुख्य बातें

उम्र केवल एक संख्या है।
सच्ची खूबसूरती आत्मविश्वास में होती है।
योग से शरीर और मन दोनों को फिट रखा जा सकता है।
हर उम्र के साथ अनुभव और समझ बढ़ती है।
अपनी खूबसूरती को स्वीकार करना ही असली ताकत है।

मुंबई, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। 51 वर्ष की आयु में भी उनकी फिटनेस और स्टाइल देखकर लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं। आत्मविश्वास से भरी 'मल्ला' हर कार्य को आसानी से पूरा कर लेती हैं।

राष्ट्र प्रेस से एक विशेष बातचीत में मलाइका ने उम्र और खूबसूरती के अर्थों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए उम्र कभी भी एक बाधा नहीं रही है, बल्कि यह आगे बढ़ने और खुद को निखारने का एक सफर है। हर गुजरते साल के साथ अनुभव, समझ और मजबूती मिलती है, और यही बदलाव मुझे सबसे अधिक सुंदर लगता है।"

मलाइका अरोड़ा का मानना है कि असली खूबसूरती केवल युवा दिखने में नहीं है, बल्कि हर चरण को आत्मविश्वास और गरिमा के साथ स्वीकारने में है। उन्होंने कहा, "जब भीतर संतुलन और आत्मसंतोष होता है, तो वही ऊर्जा आपके व्यक्तित्व में झलकती है। उम्र केवल एक संख्या है; यह असली खूबसूरती को कभी नहीं माप सकती।"

मलाइका अरोड़ा को योग करना बहुत पसंद है। इसके माध्यम से वह खुद को फिट रखती हैं। अपने फिटनेस वीडियो वह इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक पोस्ट में उन्होंने अधोमुख वृक्षासन के फायदों के बारे में बताया और इसे कैसे किया जाए, यह भी समझाया।

मलाइका अरोड़ा एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस और डांसर हैं, जिन्होंने 1990 के दशक में एमटीवी इंडिया के लिए वीजे के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, तो उन्हें एक मजबूत पहचान एक्टिंग से अधिक आइटम नंबर्स से मिली। 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग का "मुन्नी बदनाम हुई" गाना बहुत हिट रहा। वह कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी कर चुकी हैं। उनकी फोटोशूट की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। मलाइका ने 1998 में अभिनेता अरबाज खान से विवाह किया था और 2017 में उनका तलाक हो गया। वर्तमान में वह अपने बेटे के साथ रहती हैं और एक रेस्टोरेंट की मालिक भी हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मलाइका अरोड़ा की उम्र क्या है?
मलाइका अरोड़ा 51 साल की हैं।
मलाइका अरोड़ा का फिटनेस मंत्र क्या है?
मलाइका अरोड़ा योग और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर अपनी फिटनेस बनाए रखती हैं।
क्या मलाइका अरोड़ा ने शादी की थी?
हाँ, उन्होंने 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले