गर्मियों में सौंफ: तन-मन को ठंडा रखने का अद्भुत देसी उपाय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गर्मियों में सौंफ: तन-मन को ठंडा रखने का अद्भुत देसी उपाय

सारांश

गर्मियों में सौंफ का सेवन करना आपके शरीर को ठंडक देने का एक शानदार तरीका है। जानिए इसके अद्भुत फायदों और उपयोग कैसे करें।

मुख्य बातें

सौंफ यह पाचन में सहायक है।
गर्मी में ताजगी यह वजन नियंत्रण में मदद करती है।
गर्भवती महिलाओं को सावधानी

नई दिल्ली, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सर्दियों का समापन होते ही गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसे में तपती धूप में अपने शरीर को भीतर से ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ का सेवन एक बेहतरीन उपाय है, जो न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि तन-मन को भी कई लाभ प्रदान करता है।

आयुर्वेद में सौंफ को एक प्राकृतिक उपचार माना जाता है। इसकी ठंडी तासीर शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने में मदद करती है। यह लू से बचाने के साथ-साथ पेट की गर्मी और जलन को भी कम करती है। गर्मियों में सौंफ का पानी, शरबत या चाय पीना बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल ठंडक प्रदान करता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है और कई दैनिक परेशानियों से राहत दिलाता है।

सौंफ में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, गैस, ब्लोटिंग, अपच, कब्ज और ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करती है। भोजन के बाद सौंफ चबाने या सौंफ की चाय पीने से पेट की भारीपन और असहजता कम होती है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ पाचन क्रिया को ठीक रखती है और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पुरानी समस्याओं में भी राहत देती है।

गर्मी के मौसम में सौंफ का विशेष लाभ यह है कि यह अतिरिक्त गर्मी को शरीर से निकालती है, सूजन को कम करती है, थकान दूर करती है और मन को तरोताजा रखती है। नियमित सेवन से वजन नियंत्रण में मदद मिलती है, हार्मोन संतुलित होते हैं और त्वचा की चमक बढ़ती है। यह मुंह की बदबू को दूर करने, सांस की समस्याओं में राहत देने और शरीर से अतिरिक्त पानी निकालने में भी सहायक होती है।

सौंफ की चाय या शरबत बनाना बहुत आसान है। इसके लिए 1 चम्मच सौंफ के बीजों को 1 कप पानी में 5-10 मिनट उबालें, फिर छानकर गर्मागर्म पीएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या नींबू मिलाया जा सकता है। शरबत बनाने के लिए सौंफ को पीसकर पानी में छान लें। स्वाद के लिए हल्की चीनी या शहद मिला सकते हैं। खाली पेट सौंफ का पानी पीने से डिटॉक्स होता है और दिनभर ठंडक बनी रहती है। सौंफ-मिश्री का मिश्रण भी गर्मियों में बहुत प्रभावी होता है।

सौंफ एक सस्ती, घरेलू और प्रभावी उपाय है, जो गर्मियों में आपको प्राकृतिक ठंडक और स्वास्थ्य दोनों प्रदान करती है। हालांकि, अधिक मात्रा में सेवन से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं या किसी स्वास्थ्य समस्या के मामले में डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पाचन स्वास्थ्य को भी सुधारता है। सौंफ का नियमित सेवन आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सौंफ का सेवन कैसे करना चाहिए?
सौंफ को पानी में उबालकर चाय या शरबत के रूप में सेवन कर सकते हैं।
क्या सौंफ से वजन कम करने में मदद मिलती है?
हाँ, नियमित सेवन से वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
गर्मियों में सौंफ का क्या फायदा है?
सौंफ गर्मी को कम करती है और शरीर को ठंडक देती है।
क्या सौंफ गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
गर्भवती महिलाओं को सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
सौंफ का सेवन कब करना चाहिए?
खाली पेट सुबह सौंफ का पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले