जानें कैसे विटामिन्स आपके एनर्जी, इम्युनिटी और त्वचा के लिए हैं जरूरी
सारांश
Key Takeaways
- विटामिन ए आँखों और त्वचा के लिए आवश्यक है।
- विटामिन बी कॉम्प्लेक्स ऊर्जा प्रदान करता है।
- विटामिन सी इम्युनिटी को मजबूत बनाता है।
- विटामिन डी हड्डियों के लिए जरूरी है।
- विटामिन ई त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है।
नई दिल्ली, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आजकल की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में हम अक्सर बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन क्या उसमें हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं? यदि आप अपने शरीर को सही विटामिन्स प्रदान कर रहे हैं, तो न केवल आप अंदर से स्वस्थ महसूस करेंगे, बल्कि बाहर से भी आपकी त्वचा में चमक
विटामिन ए आपकी आँखों और त्वचा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि आप अपनी त्वचा को साफ और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो गाजर और शकरकंद का सेवन करें। इसके बाद आता है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जिसमें कई प्रकार के विटामिन शामिल हैं जैसे बी1, बी2, बी3, बी6 और बी12। ये सभी मिलकर आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। साबुत अनाज, अंडा, चिकन, केला और मछली में ये भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
विटामिन सी आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में सबसे अधिक सहायक है। संतरा, नींबू और आंवला को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। ये न केवल आपको बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि आपकी त्वचा को भी ग्लोइंग बनाते हैं।
विटामिन डी भी बहुत आवश्यक है, विशेषकर आपकी हड्डियों के लिए। सुबह की धूप इसका सबसे अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, फैटी मछली जैसे कुछ खाद्य पदार्थों में भी यह पाया जाता है। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है।
विटामिन ई आपकी त्वचा और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह बादाम, अखरोट और अन्य नट्स में पाया जाता है। यह आपकी त्वचा को नरम और स्वस्थ बनाए रखता है। वहीं विटामिन के रक्त के थक्के बनने में मदद करता है और यह हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक और केले में मौजूद होता है।
इसके अलावा, फोलेट (बी9) और बायोटिन (बी7) भी बेहद जरूरी होते हैं। फोलेट नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है जबकि बायोटिन आपके बालों और नाखूनों को मजबूत बनाता है। ये आपको पालक, बीन्स और नट्स जैसी चीज़ों से आसानी से मिल जाते हैं।
आपको अपनी डाइट में विविधता भी रखनी चाहिए। केवल एक प्रकार का भोजन खाना पर्याप्त नहीं है। जितना अधिक रंग-बिरंगा और प्राकृतिक खाना होगा, उतना ही अधिक आपको अलग-अलग विटामिन्स मिलेंगे।