क्या 14वीं पंचवर्षीय योजना में पारंपरिक चीनी चिकित्सा के 34 राष्ट्रीय मानक जारी हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 14वीं पंचवर्षीय योजना में पारंपरिक चीनी चिकित्सा के 34 राष्ट्रीय मानक जारी हुए?

सारांश

14वीं पंचवर्षीय योजना के तहत पारंपरिक चीनी चिकित्सा के लिए 34 नए राष्ट्रीय मानक जारी किए गए हैं, जो इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति के विकास को नया आयाम देंगे। जानें कैसे ये मानक वैश्विक स्तर पर टीसीएम के प्रभाव को बढ़ाएंगे।

मुख्य बातें

14वीं पंचवर्षीय योजना में 34 नए राष्ट्रीय मानक जारी किए गए।
पारंपरिक चीनी चिकित्सा के लिए कुल मानकों की संख्या 36 हो गई है।
मानक पारंपरिक चीनी चिकित्सा के विकास का महत्वपूर्ण तकनीकी आधार हैं।

बीजिंग, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान पारंपरिक चीनी चिकित्सा (टीसीएम) से संबंधित राष्ट्रीय मानकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इन मानकों का दायरा निरंतर बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रभाव भी लगातार बढ़ रहा है।

यह मानक पारंपरिक चीनी चिकित्सा के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी आधार प्रदान करते हैं। 24 जनवरी को आयोजित “पारंपरिक चीनी चिकित्सा मानकीकरण संबंधी चीनी राष्ट्रीय तकनीकी समिति की 2025 वार्षिक बैठक” में बताया गया कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान इस समिति ने टीसीएम से संबंधित 34 नए राष्ट्रीय मानकों को जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

इन मानकों के साथ ही, वर्तमान में पारंपरिक चीनी चिकित्सा के लिए राष्ट्रीय मानकों की कुल संख्या 36 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि इसी अवधि में टीसीएम मानकीकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी समिति ने पारंपरिक चीनी चिकित्सा के लिए एक समग्र “राष्ट्रीय मानक प्रणाली तालिका” तैयार की और उसमें निरंतर सुधार किया है। इस ढांचे के अंतर्गत पारंपरिक चीनी चिकित्सा के नैदानिक अभ्यास, बुनियादी अनुसंधान, अल्पसंख्यक समुदायों की चिकित्सा परंपराएं और औषधि निर्माण, साथ ही टीसीएम संबंधी सूचनात्मक प्रबंधन जैसे क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि पारंपरिक चीनी चिकित्सा के मानकों में यह वृद्धि न केवल चीन के लिए, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस तरह के मानक विकसित करना न केवल चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्ता को बढ़ाएगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीसीएम की स्वीकार्यता को भी बढ़ावा देगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ये राष्ट्रीय मानक क्या हैं?
ये मानक पारंपरिक चीनी चिकित्सा के विकास के लिए तकनीकी आधार प्रदान करते हैं।
क्या ये मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं?
हाँ, इन मानकों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभाव बढ़ रहा है।
राष्ट्र प्रेस