क्या अमेरिकी सरकार ने चीन को एनवीडिया एच200 चिप्स के निर्यात की अनुमति दी?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 14 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी सरकार ने 13 जनवरी को एनवीडिया को चीन में अपने एच200 कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चिप्स के निर्यात की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के बाद चीन के ग्राहकों को एच200 चिप्स की आपूर्ति फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अमेरिकी सरकार एनवीडिया को चीन को एच200 एआई चिप्स बेचने की अनुमति देगी।
हालांकि, यह बिक्री अमेरिकी वाणिज्य विभाग की मंजूरी और सुरक्षा जांच के अधीन होगी। रिपोर्टों के अनुसार, इन सौदों से अमेरिका को लेनदेन शुल्क के रूप में लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा भी प्राप्त होगा।
एनवीडिया के चेयरमैन और सीईओ जेन्सेन हुआंग पहले ही कई बार कह चुके हैं कि चीन एआई के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा बाजार है। उनका कहना है कि अगले दो से तीन वर्षों में चीन का एआई बाजार 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा है कि इस बाजार को खोना एनवीडिया के लिए बड़ा नुकसान होगा और अमेरिका को यह समझना चाहिए कि एआई की वैश्विक दौड़ में वह अकेला खिलाड़ी नहीं है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)