12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश में एक हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म हुआ? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश में एक हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म हुआ? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

सारांश

बांग्लादेश के कुमिल्ला में एक हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सोशल मीडिया पर पीड़िता का वीडियो वायरल होने के चलते चार अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है। यह घटना समाज में गहरी चिंता का विषय बन गई है।

मुख्य बातें

बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती प्रवृत्तियाँ सामाजिक मीडिया का दुरुपयोग पुलिस की तत्परता और कार्रवाई नारी सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत

नई दिल्ली, 29 जून (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ढाका टाइम्स के अनुसार, आरोपी की पहचान फज्र अली के रूप में हुई है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस पूरी घटना की जानकारी रविवार सुबह कुमिल्ला जिला पुलिस अधीक्षक नजीर अहमद खान ने एक प्रेस रिलीज में दी है। उन्होंने बताया कि फज्र अली को रविवार सुबह करीब 5 बजे ढाका के सईदाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उसे कुमिल्ला वापस लाया गया।

पीड़िता के हवाले से पुलिस ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से अपने बच्चों के साथ पिता के घर पर थी। पीड़िता का पति दुबई में रहता है। गुरुवार रात करीब 10 बजे फज्र अली आया और उसने महिला से घर का दरवाजा खोलने को कहा। जब महिला ने दरवाजा खोलने से मना किया, तो वह जबरन घर में दाखिल हो गया और उसके साथ बलात्कार किया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दिन क्षेत्र में रथ यात्रा की तैयारी चल रही थी। एक पड़ोसी ने बताया कि घटना की रात उसने घर से आवाजें सुनीं और दरवाजा टूटा हुआ पाया। इसके बाद वह कुछ लोगों के साथ घर की ओर दौड़ा। फज्र को रंगे हाथों पकड़कर लोगों ने पिटाई की, लेकिन वह किसी तरह से भागने में सफल रहा। वहां मौजूद लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे।

इस दौरान, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पांच हिरासत में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर लोग घटना की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इससे पहले भी बांग्लादेश में हिंदू युवतियों के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। घटना के बाद ढाका यूनिवर्सिटी के जगन्नाथ हॉल में छात्रों ने विरोध मार्च भी निकाला। विश्वविद्यालय परिसर में ‘मेरे सोनार बांग्ला में बलात्कारियों की कोई जगह नहीं’ जैसे नारे लगाए गए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं के खिलाफ अपराध क्यों बढ़ रहे हैं?
यह समस्या सामाजिक और राजनीतिक कारणों से जुड़ी हुई है, जिसमें धार्मिक असहिष्णुता और सुरक्षा की कमी शामिल है।
क्या इस घटना के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई की है?
हां, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और वीडियो वायरल करने वाले चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
सामाजिक मीडिया पर इस घटना को लेकर क्या प्रतिक्रियाएँ आई हैं?
सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले