क्या सीजीटीएन के फास्ट वर्टिकल चैनलों का पहला बैच आधिकारिक तौर पर लॉन्च हुआ?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। 6 नवंबर 2025 को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अंतर्गत सीजीटीएन के पहले तीन फास्ट वर्टिकल चैनल, यानि सीजीटीएन ग्लोबल बिज, चाइना ट्रैवल और डिस्कवरिंग चाइना, आधिकारिक तौर पर वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए।
ये चैनल 15 प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय फास्ट प्लेटफार्मों के माध्यम से दुनिया भर में लगभग 20 करोड़ उपयोगकर्ताओं को 24/7 देखने की सेवाएं प्रदान करेंगे, जो सीएमजी के लिए अपनी नई अंतर्राष्ट्रीय संचार रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सीएमजी के अधीन सीजीटीएन के फास्ट वर्टिकल चैनलों के पहले बैच को आधिकारिक तौर पर स्थापित "ग्लोबल साउथ मीडिया पार्टनर्स" तंत्र की स्थापना बैठक और 13वें ग्लोबल वीडियो मीडिया फोरम के उद्घाटन में लॉन्च किया गया।
इस बार लॉन्च किए गए तीनों चैनल वर्टिकल कंटेंट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हैं और विदेशी दर्शकों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए हैं।
सीजीटीएन ग्लोबल बिज चैनल 24/7 वित्तीय सूचना सेवा मंच के निर्माण के लिए समर्पित है, जिसमें वास्तविक समय के वित्तीय समाचार प्रसारण, बाजार गतिशील विश्लेषण और गहन साक्षात्कार सम्मिलित हैं, जो चीन की आर्थिक नीतियों और बाजार अवसरों की समय पर व्याख्या प्रदान करते हैं।
चाइना ट्रैवल चैनल समकालीन चीनी पर्यटन और जीवनशैली को प्रदर्शित करने पर केंद्रित है, जो विश्व के लिए समकालीन चीन को समझने का एक नया द्वार बन गया है।
डिस्कवरिंग चाइना चैनल पर चीन के आधुनिकीकरण में उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सीख को प्रतिबिंबित करने वाले वृत्तचित्रों का चयन किया गया है। यह चीन की विकास प्रक्रिया और सांस्कृतिक आकर्षण का एक विस्तृत दृश्य प्रस्तुत करता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)