छांगछ्वन शीतकालीन यूनिवर्सियाड 2027 का नारा, चिन्ह और शुभंकर का अनावरण
सारांश
Key Takeaways
- 33वें शीतकालीन यूनिवर्सियाड का आयोजन 2027 में होगा।
- नारा: "सपनों की प्रज्वलन, युवाओं का एकीकरण"।
- मुख्य स्थल: छांगछ्वन, उप स्थल: चिलिन।
- चीन में शीतकालीन खेलों की वापसी का प्रतीक।
- युवाओं के लिए एकता और दोस्ती के पुल का निर्माण।
बीजिंग, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन के छांगछ्वन में आयोजित होने वाले 33वें शीतकालीन यूनिवर्सियाड 2027 (छांगछ्वन शीतकालीन यूनिवर्सियाड) के 300वें दिन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस खास मौके पर आधिकारिक रूप से इसके नारे, चिन्ह और शुभंकर का अनावरण किया गया।
छांगछ्वन शीतकालीन यूनिवर्सियाड का नारा है "सपनों की प्रज्वलन, युवाओं का एकीकरण"। इसका उद्देश्य युवा उत्साह के माध्यम से दुनिया को जोड़ना है, भविष्य के लिए दोस्ती के पुल बनाना और इस भव्य शीतकालीन खेल आयोजन में युवाओं की शक्ति को हमेशा के लिए चमकाना है।
33वां शीतकालीन यूनिवर्सियाड 2027 का आयोजन 15 से 25 मार्च के बीच होगा, जिसमें मुख्य स्थल छांगछ्वन और एक उप-आयोजन स्थल चिलिन शहर रहेगा।
इस आयोजन का महत्व 2009 में हार्पिन में आयोजित 24वें शीतकालीन यूनिवर्सियाड के बाद से चीन में शीतकालीन खेलों की वापसी का प्रतीक है। यह 2022 के पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक और 2025 के हार्पिन एशियाई शीतकालीन खेलों के बाद चीन द्वारा आयोजित एक और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेल आयोजन है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)