26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन में स्मार्ट गद्दे बुजुर्गों की देखभाल में क्रांति ला रहे हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन में स्मार्ट गद्दे बुजुर्गों की देखभाल में क्रांति ला रहे हैं?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि चीन में स्मार्ट गद्दे बुजुर्गों की देखभाल में कैसे सहायता कर रहे हैं? नई तकनीक ने वृद्धों के जीवन में एक नई रोशनी भर दी है। जानें इस अद्भुत परिवर्तन के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

स्मार्ट गद्दों से वृद्ध जन स्वास्थ्य प्रबंधन में सुधार हो रहा है।
एआई तकनीक से बुजुर्गों की देखभाल में नई संभावनाएं खुल रही हैं।
चीन में वृद्ध जनसंख्या बढ़ती जा रही है, जिससे देखभाल की आवश्यकता भी बढ़ रही है।

बीजिंग, २५ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीन में हर रोज़ कुछ न कुछ अद्भुत देखने को मिल रहा है। चीनियों ने नई तकनीकों का उपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब बुजुर्गों की देखभाल में भी स्मार्ट तकनीक का समावेश किया जा रहा है, जिसने चीनी वृद्ध नागरिकों के जीवन में एक नई उमंग भर दी है।

थ्येनचिन शहर के हसी जिले में स्थित एक वृद्ध देखभाल केंद्र, चीन में वृद्धावस्था का भविष्य दर्शाता है। यहां एआई को सामुदायिक सेवाओं के साथ जोड़कर बुजुर्गों के जीवन को समृद्ध किया जा रहा है। इस केंद्र में तकनीक का उपयोग कर बूढ़ों की दैनिक दिनचर्या को सरल बनाया जा रहा है। साथ ही, उनके स्वास्थ्य पर भी तकनीक के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इस प्रयास से वृद्धजन के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस उम्र के लोगों की देखभाल स्मार्ट गद्दों और बुद्धिमान रोबोटों द्वारा की जाती है। चीनी बुजुर्ग इन गद्दों पर विश्राम करते हैं, जो उनकी हृदय गति और श्वसन को वास्तविक समय में ट्रैक करते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जल्द से जल्द पता लगाना संभव होता है। ये स्मार्ट गद्दे थ्येनचिन के इस केंद्र में वृद्धजन स्वास्थ्य प्रबंधन के रक्षक बन गए हैं।

थ्येनचिन वृद्धजन उद्योग संघ के उपाध्यक्ष और केंद्र की अनुसंधान एवं विकास कंपनी के प्रमुख चान हंगपो के अनुसार, डेटा संग्रह और विश्लेषण के माध्यम से, ये गद्दे प्रत्येक वृद्ध व्यक्ति के स्वास्थ्य रिकॉर्ड और स्वास्थ्य जोखिमों की सटीक भविष्यवाणी के लिए एक वैज्ञानिक आधार प्रदान कर सकते हैं। यह सभी के लिए एक राहत की खबर है।

गौर करने की बात है कि, इस तरह से वृद्धों की देखभाल समाज के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बनती जा रही है। चान हंगपो की टीम पिछले १० वर्षों से घर और सामुदायिक आधारित वृद्धजन देखभाल अनुसंधान में सक्रिय रूप से कार्यरत है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष २०२४ के अंत तक, चीन में ६० वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या ३१ करोड़ से अधिक हो जाएगी, जो देश की कुल जनसंख्या का २२ प्रतिशत है।

स्थानीय सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष २०२३ के अंत तक, थ्येनचिन में ६० साल और उससे अधिक उम्र के ३४ लाख बुजुर्ग थे। चीन तकनीक के इस्तेमाल में अग्रणी है। विभिन्न नई तकनीकों के आगमन के साथ, बुजुर्गों की देखभाल के लिए नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। जैसे कि स्मार्ट उपकरणों और वास्तविक समय डेटा नेटवर्किंग का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

(साभार- अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्मार्ट गद्दे कैसे काम करते हैं?
स्मार्ट गद्दे वास्तविक समय में हृदय गति और श्वासन को ट्रैक करते हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं का जल्दी पता चलता है।
चीन में बुजुर्गों की संख्या कितनी है?
वर्ष 2024 के अंत तक चीन में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या 31 करोड़ से अधिक होने की संभावना है।
एआई का बुजुर्गों की देखभाल में क्या योगदान है?
एआई को सामुदायिक सेवाओं के साथ जोड़कर बुजुर्गों के जीवन को बेहतर बनाया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले