क्या चीन में तकनीकी प्रगति में लगातार विकास हो रहा है?
सारांश
Key Takeaways
- चीन की तकनीकी प्रगति ने रेलवे माल ढुलाई के भविष्य को बदलने की संभावना जताई है।
- लांगमार्च-12 रॉकेट का प्रक्षेपण अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन की क्षमताओं को साबित करता है।
- नैनोकण बनाने की प्रक्रिया ने बुनियादी विज्ञान में नई दिशा दी है।
- 3डी प्रिंटिंग से अंतरिक्ष निर्माण प्रौद्योगिकी में नवाचार हो रहा है।
- आनची बिजली संयंत्र की क्षमता पूर्वी चीन में ऊर्जा स्थिरता को सुनिश्चित करेगी।
बीजिंग, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। इस सप्ताह चीन में लगातार तकनीकी प्रगति देखने को मिली। रेल यातायात, ऊर्जा और बिजली, वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान, बुनियादी विज्ञान और एयरोस्पेस विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की गईं।
चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से निर्मित 10 हजार टन भारी ढुलाई वाली ट्रेन ने 21 जनवरी को दुनिया में पहली स्वचालित फॉर्मेशन ड्राइविंग परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की। इस परीक्षा ने 'हार्ड जुड़ाव' से 'वर्चुअल जुड़ाव' तक महत्वपूर्ण छलांग हासिल की। इसकी परिवहन क्षमता में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जो भविष्य में चीन के रेलवे माल ढुलाई में बड़ा परिवर्तन लाएगी।
इसी बीच, चीन ने 19 जनवरी को दोपहर 3:48 बजे दक्षिणी द्वीप प्रांत हाईनान के वाणिज्यिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से लांगमार्च-12 वाहक रॉकेट द्वारा निम्न-कक्षा वाले इंटरनेट उपग्रहों के 19वें समूह का सफल प्रक्षेपण किया। उपग्रह ने निर्धारित कक्षा में प्रवेश किया।
वहीं, चीनी विज्ञान अकादमी के क्वांगचो भू-रसायन विज्ञान संस्थान के अनुसंधान दल ने हाल ही में इन-सीटू लिक्विड फेज ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी का उपयोग करते हुए पहली बार नैनोस्केल पर पाइराइट की सतह पर सोने के नैनोकण बनने की प्रक्रिया को दर्शाया। इसके साथ ही, पाइराइट से प्रेरित सोने के अवक्षेपण के लिए नई व्यवस्था प्रस्तुत की गई।
यह शोध 20 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक पत्रिका अमेरिकी राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के जर्नल में प्रकाशित हुआ।
इसके अलावा, चीन ने पहली बार अंतरिक्ष धातु 3डी प्रिंटिंग का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इससे स्पष्ट होता है कि चीन की अंतरिक्ष धातु निर्माण प्रौद्योगिकी ने भूमि सत्यापन से अंतरिक्ष इंजीनियरिंग सत्यापन के नए चरण में प्रवेश किया है, जो भविष्य में इसे और अधिक विकसित करेगा।
इसी प्रकार, चीन के चच्यांग प्रांत में स्थित आनची बिजली संयंत्र ने पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू कर दिया है। यह चीन का सबसे बड़ा एकल-मशीन क्षमता और उच्चतम दक्षता वाला गैस से चलने वाला बिजली संयंत्र है, जो पूर्वी चीन में सर्दियों के लिए स्थिर बिजली आपूर्ति करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)