28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या छंगतू विश्व खेलों में चीनी महिला खिलाड़ी लू जुओलिंग ने देश को पहला गोल्ड दिलाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छंगतू विश्व खेलों में चीनी महिला खिलाड़ी लू जुओलिंग ने देश को पहला गोल्ड दिलाया?

सारांश

छंगतू विश्व खेलों में लू जुओलिंग ने अपने शानदार प्रदर्शन से चीन को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। जानें इस ऐतिहासिक जीत की कहानी और खेलों की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

लू जुओलिंग ने ताई ची में पहला स्वर्ण पदक जीता।
छंगतू विश्व खेलों का आयोजन सछ्वान प्रांत में हुआ।
पहले दिन 23 स्वर्ण पदक वितरित किए गए।
इटली और जर्मनी ने क्रमशः 12 और 10 पदकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
पांडा देखने की योजना बना रहे खिलाड़ी।

बीजिंग, 9 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। चीन के सछ्वान प्रांत के छंगतू में आयोजित विश्व खेलों में प्रतियोगिता के पहले दिन 23 स्वर्ण पदक निकले। चीनी वुशु टीम की खिलाड़ी लू जुओलिंग ने महिलाओं की ताई ची छ्वान-ताई ची स्ट्रेट स्वॉर्ड की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, जो इस बार के विश्व खेलों में चीन का पहला स्वर्ण पदक है।

छंगतू विश्व खेलों का पहला स्वर्ण पदक 8 अगस्त की सुबह पुरुषों की मध्यम दूरी की ओरियंटियरिंग स्पर्धा में आया। स्विस खिलाड़ी कार्डो लैंकन ने 45 मिनट 22 सेकंड में यह गोल्ड जीता। पहले दिन, इटली की टीम चार स्वर्ण पदकों सहित 12 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रही।

उसी दिन पुरुषों और महिलाओं की 100 मीटर मिश्रित जीवनरक्षक प्रतियोगिताओं में, पोलिश पुरुष खिलाड़ी माजेरजैक कासिपेल और जर्मन महिला खिलाड़ी नीना होल्ट ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ परिणामों के साथ चैम्पियनशिप जीती।

प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत करने के अलावा, खिलाड़ी छंगतू के बारे में आगे जानने के लिए भी उत्सुक हैं। छंगतू विश्व खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले स्विस खिलाड़ी कार्डो लैंकन ने कहा कि वह कल एक दिन की छुट्टी लेकर "पांडा देखने" जाएंगे। वहीं, पहली बार छंगतू आ रहे अमेरिकी रोलर स्केटर चार्ल्स रोमन वॉन भी पांडा बेस देखने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि छंगतू में उन्होंने बहुत सारे स्वादिष्ट व्यंजन चखे और यह एक अद्भुत अनुभव है।

छंगतू विश्व खेलों के पहले दिन 34 प्रतिनिधिमंडलों के खिलाड़ियों ने पदक जीते। इनमें से, इटली और जर्मनी ने 4 स्वर्ण पदक जीते। वे 12 और 10 पदकों के साथ पहले और दूसरे स्थान पर क्रमशः रहे। चीनी प्रतिनिधिमंडल एक स्वर्ण पदक के साथ संयुक्त रूप से पदक तालिका में नौवें स्थान पर है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना है कि छंगतू विश्व खेलों ने न केवल खेल की भावना को बढ़ावा दिया है, बल्कि यह विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विविधता को भी उजागर करता है। चीन का पहला स्वर्ण पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि है, और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छंगतू विश्व खेलों में कितने स्वर्ण पदक वितरित किए गए?
बीजिंग, 9 अगस्त को आयोजित छंगतू विश्व खेलों के पहले दिन 23 स्वर्ण पदक वितरित किए गए।
लू जुओलिंग ने किस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता?
लू जुओलिंग ने महिलाओं की ताई ची छ्वान-ताई ची स्ट्रेट स्वॉर्ड की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
छंगतू विश्व खेलों में पहले दिन कौन सी टीम सबसे ऊपर रही?
पहले दिन, इटली की टीम 12 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रही।
कार्डो लैंकन ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
कार्डो लैंकन ने पुरुषों की मध्यम दूरी की ओरियंटियरिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
छंगतू के बारे में खिलाड़ियों की क्या राय है?
खिलाड़ी छंगतू के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं और स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले