16 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या छंगतू विश्व खेलों का समापन खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छंगतू विश्व खेलों का समापन खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम है?

सारांश

छंगतू विश्व खेलों का समापन खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम रहा। इस आयोजन ने खिलाड़ियों और मेहमानों को एक अनोखे सांस्कृतिक अनुभव से जोड़ा, जिसमें कई विश्व रिकॉर्ड्स भी बने। जानिए इस भव्य समारोह की खास बातें।

मुख्य बातें

116 देशों की भागीदारी 6,679 एथलीटों का समावेश 233 स्वर्ण पदक का वितरण 18 विश्व रिकॉर्ड का टूटना सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्व

बीजिंग, 17 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। छंगतू विश्व खेलों की खेल-पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य मीडिया केंद्र में आयोजित की गई। इस विश्व खेल में 116 देशों और क्षेत्रों से कुल 6,679 एथलीटों, टीम अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया, जिसने भागीदारी के मामले में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

16 अगस्त तक, कुल 233 स्वर्ण पदक प्रदान किए जा चुके थे, और 81 देशों और क्षेत्रों के एथलीटों ने पदक तालिका में अपना स्थान बनाया।

इस दौरान 18 विश्व रिकॉर्ड तोड़े गए और 22 हजार से अधिक लोगों ने खेल देखने के लिए टिकट खरीदे, जो इन खेलों की लोकप्रियता को दर्शाता है।

यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि एक बड़ा सांस्कृतिक आदान-प्रदान मंच भी साबित हुआ। विश्व खेलों के दौरान, प्रतिभागियों को चीनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत जैसे चीनी सुलेख, चित्रकला, सछ्वान कढ़ाई, छाया कठपुतली, बांस की बुनाई, कागज काटने की कला, पारंपरिक चीनी चिकित्सा आदि का अनुभव करने का अवसर मिला।

खिलाड़ियों और मेहमानों ने चीन की समृद्ध पारंपरिक संस्कृति के आकर्षण को महसूस किया, जिससे यह आयोजन खेल और संस्कृति का एक बेहतरीन संगम बन गया।

विश्व खेल कार्यकारी समिति ने यह भी बताया कि इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए छंगतू शहर ने खेल और शहरी प्रबंधन के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाया।

ग्रीष्मकालीन बिजली की आपूर्ति में वृद्धि की गई, बाढ़ की रोकथाम के जोखिमों की व्यापक जांच की गई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया।

इसके अलावा, बसें, टैक्सियां और ऑनलाइन राइड-हेलिंग सेवाओं सहित सार्वजनिक परिवहन क्षमता को बढ़ाया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। इस तरह के आयोजनों से देशों के बीच संबंध मजबूत होते हैं और वैश्विक एकता का संदेश फैलता है।
RashtraPress
16 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छंगतू विश्व खेलों में कितने देशों ने भाग लिया?
छंगतू विश्व खेलों में 116 देशों और क्षेत्रों ने भाग लिया।
इस आयोजन में कितने एथलीट शामिल हुए थे?
इसमें कुल 6,679 एथलीटों ने भाग लिया।
क्या यह आयोजन केवल खेल का था?
नहीं, यह एक बड़ा सांस्कृतिक आदान-प्रदान मंच भी था।
इस आयोजन में कितने स्वर्ण पदक दिए गए?
इसमें कुल 233 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
खेलों के दौरान कितने विश्व रिकॉर्ड बने?
इस दौरान 18 विश्व रिकॉर्ड तोड़े गए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले