27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने 'कोयले के स्वच्छ और कुशल उपयोग' के लिए नए मानक जारी किए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने 'कोयले के स्वच्छ और कुशल उपयोग' के लिए नए मानक जारी किए?

सारांश

चीन ने 'कोयले के स्वच्छ और कुशल उपयोग' के नए मानक जारी किए हैं। इस पहल का उद्देश्य कोयला उद्योग को हरित विकास के चरण में लाना है। जानिए इसके मुख्य क्षेत्रों और महत्व के बारे में।

मुख्य बातें

कोयला उद्योग को हरित विकास की ओर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
बिजली उत्पादन, ताप आपूर्ति और प्राकृतिक गैस को प्रमुख क्षेत्रों में शामिल किया गया है।
सालाना कोयले की खपत में वृद्धि जारी है।

बीजिंग, २५ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीन ने हाल ही में 'कोयले के स्वच्छ और कुशल उपयोग के मुख्य क्षेत्रों के लिए बेंचमार्क स्तर और बेसलाइन स्तर (२०२५)' शीर्षक वाला एक नया मानक जारी किया है।

इस पहल का लक्ष्य कोयला उद्योग को कम कार्यकुशलता वाले चरण से उन्नत और हरित विकास के चरण में परिवर्तित करना है, जिससे कोयला एक पारंपरिक प्राथमिक ईंधन से विकसित होकर उच्च मूल्य-वर्धित उत्पादों के रूप में उपयोग में आ सके।

चीन कोयला उद्योग संघ के अनुसार, देश में कोयले से रासायनिक कच्चे माल के उत्पादन के लिए कोयले की खपत प्रतिवर्ष लगभग २ से ३ करोड़ टन की दर से बढ़ रही है।

नवीनतम मानक में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि बिजली उत्पादन, ताप आपूर्ति तथा कोयले से निर्मित प्राकृतिक गैस को ऊर्जा दक्षता प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही, प्रत्येक क्षेत्र के लिए बेंचमार्क स्तर और बेसलाइन स्तर निर्धारित किए जाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह ध्यान देने योग्य है कि चीन का नया मानक न केवल उसके कोयला उद्योग के लिए, बल्कि वैश्विक ऊर्जा उद्योग के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह हरित ऊर्जा की ओर एक सकारात्मक कदम है और अन्य देशों को भी अनुसरण करने के लिए प्रेरित कर सकता है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन ने नया मानक क्यों जारी किया है?
चीन का नया मानक कोयला उद्योग को हरित विकास की दिशा में ले जाने और ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने के लिए है।
नए मानक में क्या प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है?
नए मानक में बिजली उत्पादन, ताप आपूर्ति और कोयले से निर्मित प्राकृतिक गैस को प्रमुख क्षेत्रों के रूप में शामिल किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले