30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी प्रतिनिधिमंडल ने आईएईए के 69वें आम सम्मेलन में भाग लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी प्रतिनिधिमंडल ने आईएईए के 69वें आम सम्मेलन में भाग लिया?

सारांश

चीन का प्रतिनिधिमंडल आईएईए के 69वें आम सम्मेलन में भाग लेने के लिए विएना पहुंचा। शान चोंगते ने सम्मेलन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक परमाणु शासन और सुरक्षा का ध्यान रखा गया। जानिए इस सम्मेलन में क्या-क्या हुआ और चीन की भूमिका क्या है।

मुख्य बातें

परमाणु ऊर्जा की वैश्विक चुनौतियाँ शांति और सुरक्षा के लिए सहयोग चीन की वैश्विक पहल 70 वर्षों का परमाणु ऊर्जा विकास शांतिपूर्ण उपयोग की प्रतिबद्धता

बीजिंग, 17 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। स्थानीय समयानुसार 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का 69वां आम सम्मेलन ऑस्ट्रिया के विएना में आयोजित किया गया। चीन परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण के महानिदेशक शान चोंगते ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए इसमें भाग लिया और सम्मेलन की आम बहस में भाषण दिया।

चीनी पक्ष ने बताया कि चीनी नेता द्वारा प्रस्तावित चार प्रमुख वैश्विक पहल वैश्विक परमाणु शासन की वर्तमान दुविधा को हल करने और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

चीनी पक्ष ने इस पर ज़ोर दिया कि वैश्विक परमाणु शासन वर्तमान में राजनीतिकरण, गुटबाजी और टकराव सहित कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, पर विकास और सहयोग आईएईए के मुख्य विषय बने हुए हैं। चीन अधिक न्यायसंगत और उचित वैश्विक परमाणु ऊर्जा शासन, अधिक समावेशी और लाभकारी विकास, और अधिक खुले और व्यवस्थित सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आईएईए और सभी देशों के साथ काम करने को तैयार है।

चीनी पक्ष ने कहा कि हाल ही में पारित चीन लोक गणराज्य का परमाणु ऊर्जा कानून ने स्पष्ट रूप से निर्धारित किया है कि चीन परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग का समर्थन करता है, परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान और सहयोग को प्रोत्साहित करता है, और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग की उपलब्धियों को साझा करने को बढ़ावा देता है। यह निरंतर सुधार के प्रति चीन की प्रतिबद्धता और उसके परमाणु ऊर्जा उद्योग के 70 वर्षों के सफल विकास के सारांश को दर्शाता है। यह मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा और शांति एवं विकास के लिए परमाणु के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

इस सम्मेलन में चीन की भागीदारी एक महत्वपूर्ण कदम है। वैश्विक स्तर पर परमाणु ऊर्जा की चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोग और विकास की आवश्यकता है। यह सम्मेलन न केवल चीन के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक संकेत है कि शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एकजुटता आवश्यक है।
RashtraPress
30 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईएईए का 69वां आम सम्मेलन कब हुआ?
आईएईए का 69वां आम सम्मेलन 15 सितंबर को विएना, ऑस्ट्रिया में हुआ।
चीन का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा था?
चीन का प्रतिनिधित्व चीन परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण के महानिदेशक शान चोंगते कर रहे थे।
चीन ने सम्मेलन में किन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया?
चीन ने वैश्विक परमाणु शासन, शांतिपूर्ण उपयोग, और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले