चीनी प्रधानमंत्री ने सरकारी कार्यों के लिए वसंत महोत्सव के बाद राज्य परिषद की बैठक बुलाई
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने २४ फरवरी को राज्य परिषद की स्थायी बैठक आयोजित की, ताकि वसंत महोत्सव के बाद सरकारी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की व्यवस्था की जा सके।
इस बैठक में बताया गया कि इस वर्ष १५वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत होगी। राज्य परिषद के विभिन्न विभागों को इस वर्ष के लक्ष्यों और कार्यों को ध्यान में रखते हुए शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करना चाहिए, विशेष रूप से राजनीतिक उपलब्धियों पर एक सही अवधारणा बनाना और लागू करना, तथा वास्तविक स्थिति के अनुसार लोगों के लिए राजनीतिक उपलब्धियां हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।
बैठक में सिल्वर इकॉनमी और वृद्ध जनों की पालन-पोषण सेवा के विकास पर चर्चा की गई। कहा गया कि चीन में सिल्वर इकॉनमी में विशाल अंतर्निहित क्षमता है। हमें नीति-समर्थक सुधारों को लागू करने, वृद्ध लोगों के पोषण कार्य को बढ़ावा देने और खपत की मांग को पूरा करके उपभोग की क्षमता को उन्नत करने की आवश्यकता है।
बैठक में यह भी कहा गया कि चीन में सिल्वर इकॉनमी में बुनियादी स्तर पर अग्निशामक कार्य की मजबूती पर राय पारित की गई और चीन लोक गणराज्य के जल कानून के संशोधित मसौदे पर विचार कर उसे पारित किया गया। इस मसौदे को एनपीसी की स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)