31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

शी चिनफिंग की अध्यक्षता में सीपीसी पोलित ब्यूरो का महत्वपूर्ण सम्मेलन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
शी चिनफिंग की अध्यक्षता में सीपीसी पोलित ब्यूरो का महत्वपूर्ण सम्मेलन

सारांश

बीजिंग में आयोजित सीपीसी पोलित ब्यूरो के सम्मेलन में 15वीं पंचवर्षीय योजना पर चर्चा की गई। महासचिव शी चिनफिंग ने विकास की नई दिशा पर जोर दिया। जानें सम्मेलन के मुख्य बिंदुओं के बारे में।

मुख्य बातें

सीपीसी पोलित ब्यूरो का सम्मेलन बीजिंग में आयोजित हुआ।
15वीं पंचवर्षीय योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्मेलन की अध्यक्षता शी चिनफिंग ने की।
आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर जोर दिया गया।

बीजिंग, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया। इसमें राज्य परिषद द्वारा 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे पूर्णाधिवेशन में समीक्षा हेतु प्रस्तुत किए जाने वाले 15वीं पंचवर्षीय योजना के मसौदे और सरकारी कार्य रिपोर्ट पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने की।

सम्मेलन में बताया गया कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान जटिल अंतर्राष्ट्रीय परिवेश और घरेलू सुधार, विकास तथा स्थिरता के कठिन कार्यों के मध्य, शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी ने सभी नागरिकों के सहयोग से पार्टी और देश के विकास में नई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। पांच वर्षों के प्रयासों के बाद 14वीं पंचवर्षीय योजना के निर्धारित मुख्य लक्ष्य और मिशन सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। चीन की आर्थिक, वैज्ञानिक और व्यापक राष्ट्रीय क्षमता एक नए स्तर पर पहुँच गई है। चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के नए मजबूत कदम उठाए गए हैं। दूसरे शताब्दी लक्ष्य की ओर नई यात्रा की सफल शुरुआत की गई है।

सम्मेलन में यह भी कहा गया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि समाजवादी आधुनिकीकरण की प्राप्ति के लिए बुनियादी आधार मजबूत करने और संपूर्ण प्रयास करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। 15वीं पंचवर्षीय योजना का कार्यान्वयन चीन में उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस वर्ष के सरकारी कार्य को बेहतर बनाने के लिए विकास की नई विचारधारा को पूरी तरह से लागू करने की आवश्यकता है। सक्रिय वित्तीय नीति और उचित ढंग से ढीली मौद्रिक नीति को लागू करते हुए एक मजबूत घरेलू बाजार का निर्माण करना होगा। इसके साथ-साथ उच्च स्तर पर खुलेपन का विस्तार कर व्यापक ग्रामीण पुनरोत्थान को भी प्रोत्साहन देना होगा।

सम्मेलन में और भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो शी चिनफिंग की अध्यक्षता में हुई, चीन के भविष्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीपीसी पोलित ब्यूरो का सम्मेलन कब हुआ?
सीपीसी पोलित ब्यूरो का सम्मेलन 27 फरवरी को बीजिंग में हुआ।
इस सम्मेलन में किसने अध्यक्षता की?
इस सम्मेलन की अध्यक्षता शी चिनफिंग ने की।
15वीं पंचवर्षीय योजना का क्या उद्देश्य है?
15वीं पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य समाजवादी आधुनिकीकरण की प्राप्ति के लिए आधार मजबूत करना है।
सम्मेलन में किन मुद्दों पर चर्चा की गई?
सम्मेलन में 15वीं पंचवर्षीय योजना, सरकारी कार्य रिपोर्ट और आर्थिक विकास पर चर्चा की गई।
सीपीसी का मुख्य लक्ष्य क्या है?
सीपीसी का मुख्य लक्ष्य चीन के विकास को उच्च गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले