4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

शी चिनफिंग ने चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की सफल शुरुआत पर जोर दिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
शी चिनफिंग ने चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की सफल शुरुआत पर जोर दिया

सारांश

शी चिनफिंग ने हाल ही में 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत पर जोर देते हुए इसे सीपीसी की 105वीं वर्षगांठ के साथ जोड़कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। जानें इस योजना के बारे में उनके दृष्टिकोण और अपेक्षाएँ।

मुख्य बातें

सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ महत्वपूर्ण है।
15वीं पंचवर्षीय योजना का सफल कार्यान्वयन आवश्यक है।
गुणवत्ता विकास और सुरक्षा का संतुलन बनाना जरूरी है।
सीपीसी केंद्रीय कमेटी के 8 सूत्रीय नियमों का पालन करना होगा।
जनता की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए।

बीजिंग, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के नियमानुसार, सीपीसी केंद्रीय कमेटी के राजनीतिक ब्यूरो, सचिवालय, राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति, राज्य परिषद और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के प्रमुख दल समूहों के सदस्यों, सर्वोच्च जन न्यायालय और सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट के प्रमुख दल समूहों के सचिवों ने हाल ही में वर्ष 2025 की योजनाओं पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी और महासचिव शी चिनफिंग को लिखित कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की।

शी चिनफिंग ने कार्य रिपोर्ट का अध्ययन करके महत्वपूर्ण अपेक्षाएँ व्यक्त की। उन्होंने 15वीं पंचवर्षीय योजना की सफलता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है और इसी वर्ष 15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रारंभ भी है। हमें नए युग में चीनी विशिष्ट समाजवादी विचारधारा के मार्गदर्शन में ठोस कदम उठाकर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के निर्णयों को लागू करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें गुणवत्ता विकास को मजबूती से बढ़ावा देना चाहिए, विकास और सुरक्षा के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करना चाहिए, जन जीवन में निरंतर सुधार करना चाहिए, सामाजिक एकता और स्थिरता को बनाए रखना चाहिए और 15वीं पंचवर्षीय योजना की सफलता सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें सीपीसी केंद्रीय कमेटी के 8 सूत्रीय नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। हमें शासन के प्रदर्शन पर सही दृष्टिकोण विकसित कर, वास्तविकता और कानून के अनुसार जनता के लिए ठोस उपलब्धियां सुनिश्चित करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो देश के विकास और स्थिरता के लिए आवश्यक है। इस 15वीं पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करना है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

15वीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य चीन के विकास को गति देना और सामाजिक सुधारों को लागू करना है।
शी चिनफिंग ने इस योजना पर क्या बल दिया?
उन्होंने योजना की सफलता के लिए गुणवत्ता विकास, सामाजिक स्थिरता और जन जीवन में सुधार पर जोर दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले