8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

सारांश

बीजिंग में आयोजित सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ सम्पन्न हुआ। इसमें चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में एकजुटता का आह्वान किया गया।

मुख्य बातें

सीपीपीसीसी का चौथा पूर्णाधिवेशन 11 मार्च को सम्पन्न हुआ।
शी चिनफिंग के नेतृत्व में एकजुटता का आह्वान किया गया।
15वीं पंचवर्षीय योजना की तैयारी की गई।

बीजिंग, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन 11 मार्च को पेइचिंग के जन बृहद भवन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस पूर्णाधिवेशन में सभी सहभागी इकाइयों और सदस्यों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में एकजुटता, दृढ़ संकल्प, और चीनी समाजवाद के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही, चीनी शैली के आधुनिकीकरण के माध्यम से एक मजबूत राष्ट्र और महान पुनरुत्थान के लिए नए योगदान देने का प्रस्ताव रखा गया।

इस अधिवेशन की अध्यक्षता वांग हुनिंग ने की। इसमें ली छ्यांग, चाओ लजी, त्साई छी, तिंग शुएश्यांग, ली शी, हान चेंग और अन्य नेताओं ने भाग लिया।

समापन समारोह सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें वांग हुनिंग ने बताया कि अधिवेशन में 2,125 सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी जबकि 2,059 सदस्य उपस्थित थे, जिससे कोरम पूरा हुआ।

समापन समारोह में स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट, प्रस्तावों का निपटान संबंधी रिपोर्ट, और राजनीतिक प्रस्ताव को पारित किया गया।

वांग हुनिंग ने कहा कि वर्ष 2026 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है, और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के नेतृत्व में करोड़ों लोगों को नई यात्रा पर ले जाने का विश्वास है। सीपीपीसीसी को अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभाने, जनता का समर्थन प्राप्त करने, और 15वीं पंचवर्षीय योजना की सफल शुरुआत के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह वैश्विक राजनीति पर भी प्रभाव डाल सकता है। सीपीसी का नेतृत्व और इसके द्वारा प्रस्तुत योजनाएँ देश के भविष्य की दिशा निर्धारित करेंगी।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीपीपीसीसी का चौथा पूर्णाधिवेशन कब हुआ?
यह अधिवेशन 11 मार्च को बीजिंग में सम्पन्न हुआ।
इस अधिवेशन में कौन-कौन से नेता शामिल थे?
इसमें शी चिनफिंग, ली छ्यांग, वांग हुनिंग और अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।
इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
मुख्य उद्देश्य चीनी समाजवाद के मार्ग पर आगे बढ़ना और एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले