28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीएमजी का '3.15' उपभोक्ता अधिकार गाला: जानें क्या है खास

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएमजी का '3.15' उपभोक्ता अधिकार गाला: जानें क्या है खास

सारांश

चाइना मीडिया ग्रुप का '3.15' उपभोक्ता अधिकार गाला आज रात 8 बजे लाइव होगा। इस साल का विषय 'चिंता-मुक्त उपभोग' है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर देता है। जानें इस गाले में क्या खास होने जा रहा है।

मुख्य बातें

आज रात 8 बजे सीसीटीवी फाइनेंस चैनल पर गाला होगा।
विषय: चिंता-मुक्त उपभोग एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन।
खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान।
अवैध गतिविधियों का खुलासा और उपभोक्ताओं को जागरूक करना।
गाला उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा में योगदान देगा।

बीजिंग, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पेइचिंग समयानुसार आज रात 8 बजे चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का '3.15' उपभोक्ता अधिकार गाला सीसीटीवी फाइनेंस चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

इस साल का '3.15' गाला 'चिंता-मुक्त उपभोग और गुणवत्तापूर्ण जीवन' शीर्षक पर आधारित है। इस कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा, वित्तीय सुरक्षा और विज्ञापन क्षेत्र में उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित अवैध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गाला के मुख्य निदेशक जांग छ्यांग ने बताया कि इस वर्ष खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में कुछ अवैध व्यापारियों के ऐसे कार्यों को उजागर किया जाएगा, जो निगरानी से बचने की कोशिश करते हैं और उपभोक्ताओं के अधिकारों को हानि पहुंचाते हैं। इसके साथ ही डिजिटल उपभोग के नए परिदृश्यों पर भी चर्चा की जाएगी और संभावित उपभोक्ता धोखाधड़ी के बारे में समय पर चेतावनी दी जाएगी।

कार्यक्रम में उन अवैध गतिविधियों का भी खुलासा किया जाएगा, जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। इसके अलावा, ऐसे घोटालों का भी पर्दाफाश किया जाएगा, जो लोगों की वित्तीय निवेश सुरक्षा को प्रभावित करते हैं।

'3.15' उपभोक्ता अधिकार गाला हमेशा से संबंधित उद्योगों में उपभोक्ता धोखाधड़ी, अवैध गतिविधियों और उल्लंघनकारी व्यवहारों को उजागर करने के सिद्धांत पर आधारित रहा है। यह कार्यक्रम उपभोक्ता अधिकार संरक्षण को मजबूत करने, उपभोग को बढ़ावा देने और गुणवत्ता उन्नयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को भी आगे बढ़ाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उपभोक्ताओं को जागरूक भी करता है। यह गाला उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस गाले का मुख्य विषय क्या है?
इस साल का विषय 'चिंता-मुक्त उपभोग और गुणवत्तापूर्ण जीवन' है।
कार्यक्रम में किन मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा?
कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा और वित्तीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।
गाला का मुख्य उद्देश्य क्या है?
गाले का उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाना है।
यह गाला किस चैनल पर प्रसारित होगा?
यह गाला सीसीटीवी फाइनेंस चैनल पर लाइव प्रसारित होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले