27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएमजी का 2025 मध्य शरद गाला आज रात प्रसारित होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएमजी का 2025 मध्य शरद गाला आज रात प्रसारित होगा?

सारांश

आज रात, सीएमजी का 2025 मध्य शरद गाला प्रसारित होगा, जो न केवल स्थानीय संस्कृति को दर्शाएगा, बल्कि यह एकता और अपनत्व का संदेश भी देगा। जानें इस खास गाले में क्या कुछ देखने को मिलेगा।

मुख्य बातें

गाला चाँद पर केंद्रित होगा।
सांस्कृतिक परंपराएं और प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति का समावेश होगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारण किया जाएगा।
80वीं वर्षगांठ का विशेष उत्सव।

बीजिंग, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। आज, 6 अक्टूबर को, चीन में पारंपरिक मध्य शरद त्योहार का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का वर्ष 2025 का मध्य शरद गाला आज रात प्रसारित किया जाएगा।

परिचय के अनुसार, इस बार का गाला चाँद पर केंद्रित रहेगा। इसमें सौंदर्य, हार्दिकता, भावनात्मकता और रोमांटिक कलात्मक माहौल के साथ देशभक्ति, सांस्कृतिक परंपराएं और प्राकृतिक दृश्य एक साथ प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय मिलन और सौहार्द होगा, जो दर्शकों को एकता और अपनत्व का संदेश देगा।

इस वर्ष, चीनी जनता जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ मना रही है। साथ ही, शिनच्यांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ और शित्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। इस बार राष्ट्रीय दिवस और मध्य शरद त्योहार की खुशियां एक साथ जुड़कर उत्सव को और विशेष बना रही हैं। सीएमजी का गाला घर और देश के प्रति गहरी भावनाओं को अभिव्यक्त करेगा।

वर्ष 2025 का मध्य शरद गाला दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के तेयांग शहर में आयोजित हो रहा है। यहां की स्थानीय संस्कृति और विशेषताओं को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है, ताकि दर्शक क्षेत्रीय रंग-रूप का आनंद ले सकें।

सीएमजी के विभिन्न चैनलों और नए मीडिया मंचों के अलावा, यह गाला अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, कोलंबिया, श्रीलंका सहित कई देशों के साथ-साथ हांगकांग और मकाओ के प्रमुख मुख्यधारा मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह एकता का भी प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से देश की एकता और विविधता को बढ़ावा मिलता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएमजी का 2025 मध्य शरद गाला कब प्रसारित होगा?
सीएमजी का 2025 मध्य शरद गाला आज रात प्रसारित होगा।
इस गाले का मुख्य विषय क्या है?
इस गाले का मुख्य विषय मिलन और सौहार्द है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले