4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएमजी का 2026 वसंत त्योहार गाला का पहला रिहर्सल सफल रहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएमजी का 2026 वसंत त्योहार गाला का पहला रिहर्सल सफल रहा?

सारांश

चाइना मीडिया ग्रुप ने 2026 के वसंत त्योहार गाला का पहला रिहर्सल आयोजित किया, जिसमें परंपरागत चीनी संस्कृति और नवीनतम तकनीकों का समावेश किया गया। क्या यह गाला सभी के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा?

मुख्य बातें

वसंत त्योहार गाला का पहला रिहर्सल सफल रहा है।
इसमें परंपरागत चीनी संस्कृति और नवीनतम तकनीक का समावेश है।
गाला में घोड़े की छवि और रोबोट शामिल होंगे।
30 दिनों के बाद गाला का प्रदर्शन शुरू होगा।
यह एक अद्भुत सांस्कृतिक अनुभव होगा।

बीजिंग, 18 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा वर्ष 2026 के वसंत त्योहार गाला का पहला रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों, सृजनात्मक तकनीकों और स्टेज डिजाइन के तत्वों का समावेश किया गया और पूरे गाला का प्रारंभिक परिणाम प्रदर्शित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के वसंत त्योहार की मुख्य धुन खुशी और मंगल है। इसका मुख्य विषय है तेजी से दौड़ता घोड़ा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष, पारंपरिक चीनी पंचांग के अनुसार, यह अश्व वर्ष है। गाला में जीवन शक्ति का संचार है और इसमें फलने-फूलने के दृश्य देखने को मिलते हैं।

यह गाला चीन की श्रेष्ठ परंपरागत संस्कृति से ज्ञान और शक्ति को संजोने पर केंद्रित है और विचार, कला और तकनीक के मिश्रण पर जोर देता है। कई कार्यक्रमों में घोड़े की छवि देखने को मिलती है।

एक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस गाला में रोबोट भी मंच पर उतरेंगे, जो चीन की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति का एक नया आयाम प्रस्तुत करेगा।

आज से इस गाला के प्रदर्शन के 30वें दिन की उल्टी गिनती शुरू हो रही है। गाला के निर्देशक हर कार्यक्रम के सुधार में ध्यान देंगे ताकि चीन के परंपरागत नए साल की पूर्व बेला में दर्शकों को एक अद्भुत सांस्कृतिक गाला पेश किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2026 वसंत त्योहार गाला कब होगा?
गाला का प्रदर्शन 30 दिनों के बाद शुरू होगा।
गाला में कौन-कौन से तत्व शामिल होंगे?
गाला में परंपरागत चीनी संस्कृति, रोबोट तकनीक और घोड़े की छवि शामिल होगी।
क्या यह गाला दर्शकों के लिए खुला होगा?
हां, यह गाला दर्शकों के लिए एक शानदार सांस्कृतिक अनुभव पेश करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले