क्या पेइचिंग में 20 अक्टूबर से सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति का पूर्णाधिवेशन होगा?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 18 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं केंद्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन 20 से 23 अक्टूबर तक पेइचिंग में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य ध्यान 15वीं पंचवर्षीय योजना पर चर्चा करना है। इससे अगले पांच वर्षों (2026-2030) के लिए चीन के विकास का खाका तैयार किया जाएगा।
पंचवर्षीय योजना अगले पांच वर्षों में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए चीन का मार्गदर्शक दस्तावेज है। इसमें राष्ट्रीय रणनीतिक इरादे पर जोर दिया जाएगा, सरकारी कार्य की प्राथमिकता तय की जाएगी और व्यावसायिक गतिविधियों को मानकीकरण किया जाएगा। राष्ट्रीय योजना प्रणाली में पंचवर्षीय योजना का नेतृत्वकारी स्थान है।
वर्ष 1953 से लेकर अब तक, चीन ने 14 पंचवर्षीय योजनाएं तैयार की हैं और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया है। इससे आर्थिक और सामाजिक विकास, राष्ट्रीय क्षमता में वृद्धि और नागरिक जीवन में सुधार हुआ है। इन योजनाओं के तहत चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है और पूर्वी एशिया तथा संपूर्ण विश्व में आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख इंजन बन गया है।
दुनिया का सबसे बड़ा विकासशील देश होने के नाते, चीन अपने विकास को मानव विकास में सम्मिलित करता है और सदैव वैश्विक विकास को बढ़ावा देता है। सीआईआईई, सीआईएफटीआईएस, कैंटन मेला और सीआईएससीई जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के आयोजन के माध्यम से, चीन अपनी खुलेपन की नीति को साकार करता है।
चीन ने विभिन्न देशों को बाजार, निवेश और आर्थिक वृद्धि के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किए हैं। मानवता के लिए साझा भविष्य के निर्माण, बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण, वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल, वैश्विक सभ्यता पहल और वैश्विक शासन पहल जैसी कई चीनी पहलों को अंतर्राष्ट्रीय सहमति में बदला जा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)