हाईनान एफटीपी से आयात में हुई वृद्धि: 2026 के वसंतोत्सव के दौरान 30.8%25 की बढ़ोतरी
सारांश
Key Takeaways
- वसंतोत्सव के दौरान हाईनान में २ अरब ७२ करोड़ युआन की बिक्री हुई।
- गत वर्ष की तुलना में ३०.८ प्रतिशत अधिक।
- कुल १ अरब ४२ करोड़ ६० लाख युआन का सामान आयात किया गया।
- रिपोर्ट के अनुसार, शून्य टैरिफ नीति का लाभ मिला।
- निर्यात में ३४ करोड़ ४० लाख युआन का सामान शामिल है।
बीजिंग, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। वर्ष २०२६ के वसंतोत्सव की छुट्टियों के दौरान, दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के हाईखो शहर के सीमा शुल्क विभाग ने हाईनान द्वीप पर कुल २ अरब ७२ करोड़ युआन की शुल्क मुक्त बिक्री की निगरानी की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में ३०.८ प्रतिशत अधिक है।
बेची गई वस्तुओं की संख्या १९ लाख ९७ हजार थी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले २१.९ प्रतिशत अधिक है। खरीदारों ने ३ लाख २५ हजार बार खरीदारी की, जिसमें ३५.४ प्रतिशत की वृद्धि दर देखी गई।
जानकारी के अनुसार, वसंतोत्सव की छुट्टियों के दौरान हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह से शून्य टैरिफ नीति के तहत लगभग ४ करोड़ ८६ लाख युआन के माल का आयात किया गया। इससे ९४ लाख २३ हजार २०० युआन की टैक्स छूट मिली।
इस तरह, एफटीपी के कस्टम बंद होने के लाभ से वसंतोत्सव की छुट्टियों के दौरान हाईनान बंदरगाह से कुल १ अरब ४२ करोड़ ६० लाख युआन के सामान का आयात हुआ, जिसमें मुख्य रूप से कच्चा तेल और कोयला शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, ३४ करोड़ ४० लाख युआन का निर्यात किया गया, जिसमें रासायनिक उत्पाद और रेपसीड तेल शामिल हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)