क्या इजरायली प्रधानमंत्री 7 जुलाई को अमेरिका जाएंगे? गाजा में सीजफायर पर हो सकती है चर्चा

Click to start listening
क्या इजरायली प्रधानमंत्री 7 जुलाई को अमेरिका जाएंगे? गाजा में सीजफायर पर हो सकती है चर्चा

सारांश

क्या 7 जुलाई को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अमेरिका दौरा गाजा में युद्धविराम की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकता है? जानिए इस महत्वपूर्ण बैठक के पीछे की रणनीति और इसके संभावित परिणाम।

Key Takeaways

  • गाजा में जारी संघर्ष का समाधान प्राथमिकता है।
  • ट्रंप-नेतन्याहू की मुलाकात में युद्धविराम पर चर्चा होगी।
  • ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर अमेरिका का रुख भी चर्चा का हिस्सा होगा।

यरुशलम, 1 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 7 जुलाई को व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेज़बानी करेंगे। व्हाइट हाउस ने द इजरायल टाइम्स से इसकी पुष्टि कर दी है। ट्रंप गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए अपनी प्रयासों को और तेज कर रहे हैं।

जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद, यह नेतन्याहू की व्हाइट हाउस की तीसरी यात्रा होगी।

यह मुलाकात गाजा में युद्ध विराम और ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों के साथ-साथ राजनैतिक संबंधों के विस्तार पर केंद्रित होगी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार को कहा कि ट्रंप और उनकी प्रशासनिक टीम इजरायली नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हैं। गाजा संघर्ष को समाप्त करना राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकता है।

लेविट ने कहा, "इस युद्ध के दौरान इजरायल और गाजा, दोनों से जो दृश्य सामने आए हैं, वे दिल दहला देने वाले हैं। राष्ट्रपति इसे खत्म होते देखना चाहते हैं। वह लोगों की जान बचाना चाहते हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संघर्ष समाप्त करने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने का संकेत देते हुए पत्रकारों से कहा कि गाजा में अगले हफ्ते तक युद्धविराम की संभावना है।

नेतन्याहू की अमेरिकी यात्रा ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर अमेरिकी हमले के बाद हो रही है। उस समय ट्रंप ने इजरायल-ईरान के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया था।

स्ट्रैटेजिक अफेयर्स मिनिस्टर रॉन डेरमर फिलहाल अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक के लिए वाशिंगटन में हैं।

नेतन्याहू ने गाजा युद्धविराम वार्ता के संबंध में दूसरी बैठक के लिए सोमवार शाम को अपने शीर्ष सहयोगियों और मंत्रियों को बुलाया है।

इसमें शामिल मंत्रियों में से एक के कार्यालय ने बताया है कि समूह एक रात पहले हुए टकराव के बाद भी गाजा में युद्ध के भविष्य पर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया है।

Point of View

यह स्पष्ट है कि गाजा संघर्ष समाप्त करने की दिशा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रणनीति और इजरायली नेतृत्व के साथ संवाद बेहद अहम है। यह बैठक न केवल क्षेत्रीय स्थिरता के लिए, बल्कि वैश्विक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।
NationPress
06/02/2026

Frequently Asked Questions

डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई है।
क्या यह नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में तीसरी यात्रा है?
हां, यह नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में तीसरी यात्रा है।
युद्धविराम की संभावना कितनी है?
डोनाल्ड ट्रंप ने अगले सप्ताह तक युद्धविराम की संभावना जताई है।
Nation Press